27.6 C
Dehradun
Sunday, April 5, 2026


spot_img

अमेरिका के डेलावेयर में बाइडन के घर पहुंचे पीएम मोदी, हुई द्विपक्षीय बैठक

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच द्विपक्षीय बैठक जारी है। मोदी की तीन दिवसीय अमेरिका यात्रा के पहले दिन दोनों नेता बाइडन के गृह नगर विलमिंगटन (डेलावेयर) में मिले। बाइडन ने अपने घर पर पीएम मोदी की अगवानी की। दोनों नेता गले मिले और बाइडन हाथ पकड़कर मोदी को अपने घर ले गए। बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। पीएम मोदी विलमिंगटन में क्वाड शिखर सम्मेलन से इतर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अलबनिजी और जापान के पीएम फुमियो किशिदा के साथ भी द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। क्वाड शिखर सम्मेलन में हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने और यूक्रेन तथा गाजा में संघर्षों का शांतिपूर्ण समाधान खोजने के तरीकों का पता लगाने के लिए नई पहल शुरू होने की उम्मीद है।
क्वाड में अमेरिका के अलावा भारत, आस्ट्रेलिया और जापान शामिल हैं। अपनी यात्रा के दौरान मोदी न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में ‘भविष्य के शिखर सम्मेलन’ को भी संबोधित करेंगे। इससे पहले फिलाडेल्फिया हवाई अड्डे पर बड़ी संख्या में अनिवासी भारतीयों ने मोदी का स्वागत किया। पारंपरिक परिधान पहने लोगों ने पीएम के पहुंचने पर मोदी-मोदी के नारे लगाए। इस दौरान कई लोगों ने भारतीय तिरंगा थाम रखा था।
प्रधानमंत्री ने कुछ लोगों को ऑटोग्राफ दिए और कुछ अन्य से हाथ मिलाया। पीएम ने एक्स पर लिखा, ‘भारतीय समुदाय ने अमेरिका में अपनी अलग पहचान बनाई है और विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक प्रभाव डाला है। उनसे बातचीत करना हमेशा खुशी देता है।’ रविवार को मोदी भारतीय समय के अनुसार रात करीब 9.30 न्यूयार्क में भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के अन्य कार्यक्रमों में लांग आइलैंड में भारतीय प्रवासी समुदाय के एक कार्यक्रम में शामिल होना तथा आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस, क्वांटम कंप्यूटिंग और सेमीकंडक्टर जैसी अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों पर काम कर रही अमेरिकी कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ बैठक में भाग लेना शामिल है।
अमेरिका यात्रा पर रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने कहा कि क्वाड हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और समृद्धि पर ध्यान केंद्रित करने वाले समान विचारधारा वाले एक प्रमुख मंच के रूप में उभरा है। मैं क्वाड शिखर सम्मेलन में अपने सहयोगियों राष्ट्रपति बाइडन, प्रधानमंत्री एंथनी अलबनिजी और फुमियो किशिदा के साथ बैठक करने के लिए उत्सुक हूं।
मोदी ने यह भी कहा कि मैं भारतीय प्रवासी समुदाय और प्रमुख अमेरिकी कारोबारियों के साथ बातचीत करने के लिए भी उत्सुक हूं, जो प्रमुख साझेदार हैं तथा दुनिया के सबसे बड़े और सबसे पुराने लोकतंत्रों के बीच विशिष्ट साझेदारी को जीवंतता प्रदान करते हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए शिक्षा...

0
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए शिक्षा को एक परिवर्तनकारी उपकरण बताया है। मोतिहारी में...

सरकार देशभर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्‍धता सुनिश्‍चित करने के लिए हर...

0
नई दिल्ली। पे‍ट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा है कि सरकार देश भर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्‍धता सुनिश्‍चित करने के...

खाड़ी देशों के साथ सरकार के मज़बूत संबंध कठिन समय में वहां मौजूद भारतीयों...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने कहा है पश्चिम एशिया में रहने वाले भारतीयों, विशेषकर केरलवासियों की...

मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों में देहरादून मास्टर प्लान 2041 की कवायद तेज

0
देहरादून। राजधानी देहरादून के सुनियोजित, संतुलित और दीर्घकालिक विकास की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने मास्टर प्लान...

प्रधानमंत्री के आगमन से पहले देहरादून में तैयारियां तेज, डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

0
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित देहरादून भ्रमण एवं दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस हाईवे के लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी...