12.5 C
Dehradun
Thursday, April 9, 2026


spot_img

अमित शाह के फेक वीडियो मामले में अरुण रेड्डी के लैपटॉप व मोबाइल का डेटा रिकवर करेगी पुलिस

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के फेक वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा गिरफ्तार किए गए कांग्रेस नेता अरुण बी रेड्डी तीन दिन के लिए पुलिस रिमांड पर हैं। पुलिस पूछताछ में जानने की कोशिश कर रही है कि वीडियो किसने और कब बनाया था। फेक वीडियो एक्स पर पोस्ट करने के पीछे मकसद क्या था? रेड्डी से बरामद मोबाइल और लैपटॉप की जांच की जा रही है।
जांच में सामने आया कि कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम के राष्ट्रीय समन्वयक अरुण बी रेड्डी ने गिरफ्तार होने से पहले अपने लैपटॉप और मोबाइल का डाटा डिलीट कर दिया था। स्पेशल सेल उसके मोबाइल और लैपटॉप का डाटा रिकवर करने का प्रयास कर रही है, ताकि पता चल सके कि फेक वीडियो उसने खुद से बनाया था या उसके किसी अन्य साथी ने बनाया और उसे भेजा। आरोपित के फोन और लैपटॉप को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।
रेड्डी की कॉल डिटेल और लोकेशन भी निकाली जा रही है, जिससे पता लगाया जाएगा कि फेक वीडियो को पोस्ट करने से पहले आरोपित किस-किस के संपर्क में था।
तीसरे चरण के लोकसभा चुनाव से पहले एक फेक वीडियो के माध्यम से भाजपा को एससी, एसटी और ओबीसी आरक्षण का विरोधी साबित करने की कोशिश की गई। फेक वीडियो में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को आरक्षण को असंवैधानिक बताते हुए उसे खत्म करने का एलान करते दिखाया गया था, जबकि असली वीडियो में शाह एसटी, एससी और ओबीसी आरक्षण को बनाए रखने की बात कह रहे हैं। सोशल मीडिया पर गृह मंत्री का फेक वीडियो प्रसारित होने का मामला संज्ञान में आने के बाद गृह मंत्रालय ने 28 अप्रैल को आईएफएसओ को शिकायत दी थी, जिसके बाद पुलिस तुरंत जांच में जुट गई थी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

महिला आरक्षण समेत तीन संशोधन बिलों को कैबिनेट की मंजूरी, बजट सत्र में पारित...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय कैबिनेट ने आगामी आम चुनाव में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू करने के लिए तीन संविधान संशोधन विधेयकों को मंजूरी...

इस्राइल ने लेबनान में किए ताबड़तोड़ हमले, 254 लोगों की मौत; जवाब में ईरान...

0
वॉशिंगटन। इस्राइल ने बुधवार दोपहर मध्य बेरूत में कई हमले किए। घनी आबादी वाले कई व्यावसायिक और आवासीय क्षेत्रों को बिना पूर्व सूचना के...

सरकार ने इस वर्ष खरीफ सीजन के लिए फॉस्फेट और पोटैशियम उर्वरकों पर 41...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने खरीफ मौसम 2026 के लिए फॉस्फेट और पोटैशियम उर्वरकों पर 41 हजार 534 करोड़ रुपये की सब्सिडी को मंजूरी...

विमानन कंपनियों को तीन महीने के लिए 25% लैंडिंग और पार्किंग शुल्क में राहत

0
नई दिल्ली। वैश्विक आर्थिक संकट के मद्देनजर, नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू विमानन कंपनियों के लिए लैंडिंग और पार्किंग शुल्क में तीन महीने के...

मुख्य सचिव ने ली चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक

0
देहरादून। मुख्य सचिव ने बुधवार को सचिवालय में चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्त्वपूर्ण बैठक ली। मुख्य सचिव ने...