24.2 C
Dehradun
Thursday, August 20, 2026


spot_img

दीवाली के बाद प्रदूषण का कहर, एनसीआर के तीन शहर देश के सबसे प्रदूषित 10 शहरों में शामिल

नई दिल्ली। एक स्वतंत्र शोध संगठन सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लिन एयर (सीआरईए) द्वारा जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि दीपावाली की आतिशबाजी के कारण देश के दस प्रदूषित शहरों में दिल्ली सहित एनसीआर के तीन शहर शामिल रहे। दीपावली की अगली सुबह एक नवंबर को गाजियाबाद में पीएम 2.5 का स्तर सबसे अधिक रहा। इस वजह से गाजियाबाद में प्रदूषण सबसे अधिक रहा। वहीं दिल्ली तीसरा व मेरठ चौथा प्रदूषित शहर रहा।
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दीपावली से पहले 30 अक्टूबर को 269 शहरों में 165 शहरों में पीएम 2.5 का मानक नेशनल एंबिएंट एयर क्वालिटी स्टैंडर्ड (एनएएक्यूएस) के मुताबिक था। बाकी 104 शहरों में मानक अधिक था। दीपावली के दिन 142 शहरों में पीएम 2.5 का स्तर मानक से अधिक पहुंच गया। वहीं दीपावली की अगली सुबह 159 शहरों में पीएम 2.5 का स्तर मानक से अधिक पहुंच गया।
इसमें राजस्थान व महाराष्ट्र में शहर अधिक हैं। दीपावली से पहले 51 शहरों में हवा की गुणवत्ता अच्छी थी। वहीं दीपावली के बाद सिर्फ 26 शहरों में ही हवा की गुणवत्ता अच्छी रही। बेहद खराब एयर इंडेक्स वाले शहरों की संख्या आठ से बढ़कर 50 हो गई। घनी आबादी वाले शहरों में प्रदूषण अधिक रहा। राजधानी दिल्ली में शनिवार को सुधार के बाद एयर इंडेक्स बढ़ना शुरू हुआ और शाम चार बजे दिल्ली का एयर इंडेक्स 316 पहुंच गया, जो पिछले दिन के मुकाबले 23 अंक कम है। लेकिन रात आठ बजे दिल्ली का एयर इंडेक्स 350 पहुंच गया था। आनंद विहार व सोनिया विहार में रात आठ बजे एयर इंडेक्स क्रमश 411 व 402 था।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और विधायक ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को त्वरित...

0
देहरादून। ऋषिकेश क्षेत्र के गौहरी माफी एवं रायवाला के बाढ़ एवं जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का गुरुवार को आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक एवं विधायक...

सच्चा नेतृत्व शक्ति या पद से नहीं, नैतिक आचरण से मापा जाताः उपराष्ट्रपति सी.पी....

0
देहरादून/मसूरी। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी में 2024 बैच के आईएएस प्रशिक्षु अधिकारियों के प्रशिक्षण के दूसरे चरण...

मुख्य सचिव ने ली आपदा प्रबंधन के दृष्टिगत कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर...

0
-इवेक्यूएशन के लिए सेक्टरवाइज प्लान किया जाए तैयारः मुख्य सचिव देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में कुंभ मेला-2027 के दौरान आपदा...

ईरान ने खाड़ी देशों को अमरीका के सैन्य अभियानों में सहयोग न करने की...

0
नई दिल्ली। ईरान के सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल अली अब्दुल्लाह ने फारस की खाड़ी के दक्षिणी तट के देशों को...

उच्च गुणवत्ता और लागत प्रभावी अवसंरचना सर्वोच्च प्राथमिकता: नितिन गडकरी

0
नई दिल्ली। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने  कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता लागत को संतुलित बनाए रखते हुए उच्च गुणवत्ता...