नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत हर मामले में प्रारंभिक जांच को अनिवार्य नहीं माना है। शीर्ष अदालत में न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और जस्टिस संदीप मेहता की खंडपीठ ने यह भी साफ किया कि प्रारंभिक जांच की मांग करना आरोपी का निहित अधिकार नहीं है। अदालत ने कहा, इस कानून के तहत दर्ज कुछ मामलों में प्रारंभिक जांच होनी चाहिए, लेकिन आपराधिक मामले दर्ज करने के लिए यह अनिवार्य शर्त नहीं।
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई को लेकर कानून की व्याख्या करते हुए दो जजों की खंडपीठ ने विगत 17 फरवरी को आदेश पारित किया। शीर्ष अदालत की पीठ ने कहा, मामले की प्रारंभिक जांच का मकसद सूचनाओं की सत्यता की पुष्टि करना नहीं है। कोर्ट ने कहा, इसका उद्देश्य केवल इतना पता लगाना है कि क्या उक्त सूचना से किसी संज्ञेय अपराध के घटित होने का पता चलता है। कोर्ट ने कहा, अगर किसी वरिष्ठ अधिकारी के पास स्रोत की जानकारी के साथ-साथ विस्तृत व तर्कपूर्ण रिपोर्ट है, तो संज्ञेय अपराध का खुलासा होने की परिस्थिति में प्रारंभिक जांच से बचा जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने यह अहम फैसला कर्नाटक सरकार की तरफ से दायर अपील पर पारित किया। राज्य सरकार ने कर्नाटक हाईकोर्ट के मार्च, 2024 के फैसले को चुनौती दी थी।
कर्नाटक हाईकोर्ट ने लगभग एक साल पहले पारित फैसले में प्राथमिकी रद्द कर दी थी। यह मामला कर्नाटक लोकायुक्त पुलिस थाने की तरफ से दर्ज कराई गई शिकायत पर आधारित है। पुलिस ने एक लोकसेवक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत कथित अपराधों के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की थी।
आय के ज्ञात श्रोतों से अधिक आमदनी और संपत्ति अर्जित करने के इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया, ऐसे मामले में प्रारंभिक जांच जरूरी है या नहीं, इसका निर्धारण हर मामले के तथ्यों और परिस्थितियों के आधार पर अलग-अलग होगा। हाईकोर्ट ने यह निष्कर्ष निकालने में गलती की है कि मामले में प्रारंभिक जांच करने में चूक के कारण एफआईआर रद्द की जा सकती है।
भ्रष्टाचार निवारण कानून में हर केस की प्रारंभिक जांच अनिवार्य नहीं’; आरोपी के अधिकार पर ‘सुप्रीम’ टिप्पणी
Latest Articles
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बौखलाए ट्रंप, 10 से बढ़ाकर 15 प्रतिशत किया...
नई दिल्ली। बीते दिन अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने दुनिया पर थोपे गए ट्रंप टैरिफ को रद कर दिया था। इस बात से बौखलाए ट्रंप...
‘दुनिया के दबाव में झुकेगा नहीं ईरान’, अमेरिका से तनाव के बीच राष्ट्रपति पेजेशकियन...
तेहरान। अमेरिका के साथ परमाणु वार्ता के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने शनिवार को कहा कि उनका देश दुनिया की ताकतों के...
छत्तीसगढ़, गोवा, अंडमान-निकोबार और तीन अन्य राज्यों में मतदाता सूची जारी, लाखों नाम कटे
नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने शनिवार को केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गोवा समेत छह राज्यों के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया पूरी करने के...
दून में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल से मारपीट
देहरादून। राजधानी देहरादून स्थित प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ पर निदेशक के साथ मारपीट...
सीमांत क्षेत्रों के निवासी देश की सीमा के प्रहरीः सीएम
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को जनपद चमोली के बिरही (बेडूबगड़) में नीति-माणा जनजाति कल्याण समिति की ओर से आयोजित तीन दिवसीय...

















