29.8 C
Dehradun
Friday, August 28, 2026


spot_img

स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी के धंधे का खुलासा, छह लोग गिरफ्तार

हल्द्वानी। हल्द्वानी में स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी के धंधे का खुलासा हुआ है। जहां एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और हल्द्वानी पुलिस ने नेपाली मूल की तीन महिलाओं समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिस्मफरोशी का धंधा करने के मामले में पुलिस ने स्पा सेंटर को सील भी कर दिया है।
नैनीताल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बीती रात मुखबिर की सूचना पर हल्द्वानी में नैनीताल रोड स्थित स्पा सेंटर पर दबिश दी गई। जहां छापेमारी के दौरान 3 महिला और 3 पुरुष को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसमें कुछ लोग आपत्तिजनक हालत में भी मिले। वहीं, हल्द्वानी तहसीलदार सचिन कुमार की मौजूदगी में पुलिस ने स्पा सेंटर को सील कर दिया है।  पुलिस की मानें तो मौके से स्पा सेंटर का संचालक फाजिल फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना कर दी गई है। पुलिस जांच में पता चला है कि देह व्यापार में शामिल तीनों महिलाएं नेपाली मूल की हैं, जिनके सत्यापन के कार्रवाई की जा रही है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सरकार ने प्याज़ की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बफर स्टॉक से प्याज की...

0
नई दिल्ली। सरकार ने आने वाले महीनों में प्याज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और मौसमी कीमतों को कम करने के लिए बफर स्टॉक...

प्रधानमंत्री मोदी 29 अगस्त को उज्बेकिस्तान और किर्गिस्‍तान की चार दिन की यात्रा पर...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को उज्बेकिस्तान और किर्गिस्‍तान की चार दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के...

नेपाल में बाढ़ से 84 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया : विदेश मंत्रालय

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया है कि नेपाल में बाढ़ के बाद अभी भी 290 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो पाया है,...

नेपाल में बाढ़ से मृतकों की संख्या 359 हुई, हजारों लोग लापता

0
नई दिल्ली। नेपाल में कल आई बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 359 हो गई है और हजारों लोग लापता हैं। अधिकारी लापता लोगों...

उत्तराखंड को वन एवं जैव विविधता संरक्षण के लिये केंद्र सरकार का मिल रहा...

0
देहरादून। उत्तराखंड की समृद्ध वन संपदा, जैव विविधता एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और संवर्धन के लिए केंद्र सरकार का राज्य को निरंतर सहयोग...