श्रीनगर: पहलगाम में आतंकी हमले के बाद आतंकियों के साथ ही इनके मददगारों पर भी कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसी के तहत जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर जिले के डाउनटाउन इलाके में 21 आतंकी मददगारों के आवासों पर छापे मारे और तलाशी ली। इस दौरान इनके घरों से दस्तावेज के साथ ही डिजिटल डिवाइसें भी जब्त की गईं।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिनके आवासों पर छापे मारे गए, उनमें आदिल नजीर जनादा, फैज्यब शौकत देवानी, मोमिन अहमद शेख, फैयाज अहमद कल्लू, मुश्ताक अहमद जरगर उर्फ लट्रम, शौकत अहमद खंडवा, मोहम्मद बारिक मागरे, मोहम्मद रफीक शाह, यासिर हयात अहंगर, शेख फैसल राशिद, मुमिन जावेद गोजरी, सुहैब बिन शफी, परवेज अहमद शाह, इम्तियाज अहमद खांडे, फैयाज अहमद शेख, वाहिद अब्बास, शाहिद अहमद लोन, इम्तियाज अहमद चिकला, गुलजार अहमद मल्ला, नजीर अहमद कंधू उर्फ लारा और शब्बीर अहमद गोजरी शामिल हैं।
प्रवक्ता ने बताया कि गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत दर्ज मामलों की जांच को आगे बढ़ाने और आतंकियों के बुनियादी ढांचे को खत्म करने के लिए यह कार्रवाई की गई। छापा मारने और तलाशी के दौरान कार्यकारी मजिस्ट्रेटों के साथ ही स्वतंत्र गवाह भी उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के महानिदेशक (डीजी) सदानंद दाते ने वीरवार को बायसरन पहुंचे और तीन घंटे तक पुलिस अफसरों के साथ घटनास्थल का बारीकी से जायजा लिया। इस बीच जांच अधिकारियों ने डीजी को एक सप्ताह तक हुई जांच के हर पहलू की जानकारी दी। उनके साथ एनआईए के दो आईजी, एक डीआईजी और एसएसपी रैंक के एक अधिकारी भी थे।
बता दें कि मामले की जांच कर रही एनआईए की टीम करीब 200 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। जांच एजेंसी बायसरन की 3 डी मैपिंग भी कर रही है, जिससे आतंकियों की एंट्री और एग्जिट पॉइंट की पुख्ता जानकारी मिल सके। आतंकियों के एस्केप रूट की जानकारी भी मिलेगी। इसके लिए एक विशेष टीम बुधवार को हाईटेक उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची थी।
श्रीनगर में 21 आतंकी मददगारों के घरों पर छापे, दस्तावेज और डिजिटल डिवाइसें जब्त
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















