17.3 C
Dehradun
Saturday, March 28, 2026


spot_img

राजस्थान के उपमुख्यमंत्री पायलट, इस नेता से मिलने पहुँचे उत्तराखंड |Postmanindia

राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट उत्तराखंड के हरिद्वार जिले स्थित मंगलौर पहुँचे. कमरे में एक घंटा बातचीत के बाद सचिन पायलट और काजी निजामुद्दीन बाहर निकले मीडिया से रूबरू होते हुए सचिन पायलट ने कहा कि मैं अपने दोस्त कांग्रेस के वरिष्ठ नेता काजी निजामुद्दीन की माता जी के देहांत के बाद उनका दुख बांटने उनके घर आया हूं सचिन पायलट ने राजस्थान के सियासी उलटफेर के सवाल पर उत्तराखंड सरकार पर अपना निशाना साध दिया. पायलेट ने कहा कि उत्तराखंड में चेहरा बदलने से कुछ नहीं होने वाला है उत्तराखंड में भारी प्रचंड के साथ में कांग्रेस अपनी सरकार बनाने जा रही है। तो वही सचिन पायलट राजस्थान गहलौत सरकार में चल रही सिसायत पर जवाब देने से बचते नजर आए। जबकि सचिन पायलट कई दिनों से दिल्ली में डेरा डाले हुए है। ऐसे में प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी सरगर्मी तेज हो गई है।गौर तलब है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय सचिव संगठन एवं मंगलोर से विधायक काजी निजामुद्दीन की माता का कुछ दिन पहले निधन हो गया था. जिसके बाद से देश भर के सभी बड़े नेताओं का मंगलोर आने का सिलसिला जारी है.

यह भी पढ़ें: सीएम तीरथ ने की केंद्रीय कृषि मंत्री से मुलाकात, राज्य के लिए कई बड़ी योजनाओं की माँग

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सीबीआई ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे...

0
नई दिल्ली: केंद्रीय अनवेषण ब्‍यूरो ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे हैं और दो अभियुक्‍तों को गिरफ्तार...

PM की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक: राज्यों को सप्लाई चेन दुरुस्त रखने के निर्देश,...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। यह बैठक डिजिटल माध्यम से हुई। बैठक में पश्चिम एशिया...

उपराष्ट्रपति ने कहा कि सच्ची पत्रकारिता को निष्पक्ष, वस्तुनिष्ठ और समाज के व्यापक हितों...

0
नई दिल्ली: रामनाथ गोयनका पत्रकारिता उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में उपराष्ट्रपति ने जवाबदेही सुनिश्चित करके लोकतंत्र को मज़बूत करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका का...

सरकार ने नए सिरे से मंत्रियों को बांटे जिलों के प्रभार

0
देहरादून। कैबिनेट विस्तार के बाद अब सरकार ने नए सिरे से सभी मंत्रियों को जिलों के प्रभारी मंत्री बना दिए हैं। नियोजन विभाग ने...

समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने ली विभाग की समीक्षा बैठक

0
देहरादून। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा...