19.9 C
Dehradun
Sunday, April 5, 2026


spot_img

भारतीय रिजर्व बैंक का बैंकों को निर्देश, अक्तूबर तक अपनाएं ‘.bank.in’ डोमेन

मुंबई: भारतीय रिजर्व बैंक ने मंगलवार को बैंकों को निर्देश दिया कि वे अपने मौजूदा डोमेन को ‘.bank.in’ डोमेन में स्थानांतरित करना शुरू करें और इस साल 31 अक्तूबर तक यह प्रक्रिया पूरी करें। इसका उद्देश्य डिजिटल भुगतान में धोखाधड़ी की बढ़ती घटनाओं से निपटना है।
डिजिटल भुगतान में धोखाधड़ी के मद्देनजर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने भारतीय बैंकों के लिए ‘.bank.in’ विशेष इंटरनेट डोमेन शुरू करने का निर्णय लिया है।
इस पहल का उद्देश्य साइबर सुरक्षा खतरों और फ़िशिंग जैसी दुर्भावनापूर्ण गतिविधियों को कम करना; तथा सुरक्षित वित्तीय सेवाओं को सुव्यवस्थित करना है, जिससे डिजिटल बैंकिंग और भुगतान सेवाओं में विश्वास बढ़े।
एक बयान में कहा गया है, “अब बैंकिंग प्रौद्योगिकी विकास एवं अनुसंधान संस्थान (आईडीआरबीटी) के माध्यम से बैंकों के लिए ‘.bank.in’ डोमेन को चालू करने का निर्णय लिया गया है, जिसे इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के तत्वावधान में भारतीय राष्ट्रीय इंटरनेट एक्सचेंज (एनआईएक्सआई) द्वारा इस डोमेन के लिए विशेष रजिस्ट्रार के रूप में कार्य करने के लिए अधिकृत किया गया है।”
पंजीकरण प्रक्रिया आरंभ करने के लिए बैंक आईडीआरबीटी से sahyog@idrbt.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं। आईडीआरबीटी बैंकों को आवेदन प्रक्रिया और नए डोमेन में स्थानांतरण से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन करेगा।
आरबीआई ने कहा कि सभी बैंकों को सलाह दी गई है कि वे अपने मौजूदा डोमेन को ‘.bank.in’ डोमेन में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी करें और किसी भी स्थिति में 31 अक्टूबर, 2025 से पहले यह प्रक्रिया पूरी न करें।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

मंत्री जोशी ने असम में रंगानदी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में...

0
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने असम विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान दोलहट बागान और हरमती बागान में असम के रंगानदी विधानसभा क्षेत्र से...

मंत्री गणेश जोशी ने अरुणाचल प्रदेश के प्रमुख मोपिन फेस्टिवल की गोल्डन जुबली प्रतिभाग...

0
देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अरुणाचल प्रदेश के इटानगर में आयोजित मोपिन फेस्टिवल की गोल्डन जुबली समारोह में प्रतिभाग किया। इस...

विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान अल्मोड़ा में 52वें कृषि विज्ञान मेले का आयोजन

0
देहरादून। अल्मोड़ा जिले के हवालबाग स्थित विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में 52वें कृषि विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। “खेती में नवीनता, पोषण...

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए शिक्षा...

0
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए शिक्षा को एक परिवर्तनकारी उपकरण बताया है। मोतिहारी में...

सरकार देशभर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्‍धता सुनिश्‍चित करने के लिए हर...

0
नई दिल्ली। पे‍ट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा है कि सरकार देश भर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्‍धता सुनिश्‍चित करने के...