इंदौर: इंदौर के नंदलालपुरा क्षेत्र में चल रहे किन्नरों के आपसी विवाद के बाद एक गुट के करीब 22 किन्नरों ने फिनाइल पीकर आत्महत्या की धमकी दी है। वे बुधवार रात को अपने डेरो से नीचे उतरे और हंगामा करने लगे। इसके बाद एक साथ फिनायल पी लिया। इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिसकर्मी मौके पर गए और ऑटोरिक्शा व एम्बुलेंस में किन्नरों को एमवाय अस्पताल लाया गया। इनमें से एक किन्नर की हालत गंभीर भी बताई जा रही है।
नंदलालपुरा में किन्नर के दो लंबे समय से आपसी विवाद चल रहा है। मंगलवार को किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर लक्ष्मी त्रिपाठी भी इंदौर आई थीं और विवाद को लेकर अफसरों से मुलाकात भी की थी। उधर एक किन्नर की शिकायत पर पुलिस ने दो मीडियाकर्मियों के खिलाफ केस भी दर्ज किया है। कई दिनों से चल रहे आ रहे किन्नरों के इस विवाद में पूर्व में भी एसआईटी गठित हो चुकी है, लेकिन जांच पूरी नहीं हो पाई।
फिनाइल पीने के बाद एक गुट से जुड़े किन्नरों ने नंदलालपुरा चौराहे पर चक्काजाम भी किया। इस दौरान मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई। किन्नर काफी देर तक हंगामा करते रहे। पुलिस ने समझा कर चक्काजाम खुलवाया। आपको बता दें कि इंदौर में सपना गुरु का एक गुट है और दूसरा गुट सीमा और पायल गुरु का है। दोनों के बीच अक्सर विवाद होते हैं। सपना गुरु का गुट धर्मांतरण का आरोप भी अक्सर लगाता रहता है। पहले भी दोनों गुटों में विवाद हो चुका है और प्रकरण भी दर्ज हुए हैं।
मामले में एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि पंढरीनाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत शाम को लगभग 22 किन्नरों द्वारा कोई पदार्थ पीने की घटना हुई है। प्रारंभिक जांच में फिनायल पीने की बात सामने आई है। उन्होंने किस तरह का पदार्थ पिया है इसकी पुष्टि जांच के बाद स्थिति क्लीयर होगी। सभी 22 प्रभावितों का एमवाय अस्पताल में इलाज प्रारम्भ हो गया है। संयोगितागंज एसीपी मौके पर मौजूद है। सीएमएचओ को निर्देश दिए गए हैं कि सभी प्रभावितों का समुचित उपचार सुनिश्चित कराया जाए। बताया गया कि मरीजों की स्थिति स्थिर है और निरंतर पुलिस प्रशासन की निगरानी में इलाज जारी है। जहरीला पदार्थ किस कारण से पीया है इस संबंध में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
जिन किन्नरों को अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया। उनके साथ आए किन्नरों ने अस्पताल परिसर में भी हंगामा किया। मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। कुछ मीडियाकर्मियों से भी किन्नरों ने बदसुलूकी की है
इंदौर में किन्नरों का हंगामा, 20 से ज्यादा ने पीया फिनाइल
Latest Articles
टनकपुर से मुख्यमंत्री ने दी चम्पावत को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात
चम्पावत: जनपद चम्पावत के नागरिकों को बेहतर एवं त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...
चारधाम यात्रा से पहले ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने की तैयारी, आवास सचिव ने मौके...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों पर चारधाम यात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार ने तैयारियां तेज...
पंतनगर में 119वें अखिल भारतीय किसान मेले का मुख्यमंत्री ने किया शुभारम्भ
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कृषि एवम् प्रौद्योगिकी विश्वविधालय, पंतनगर में 119 वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी...
एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर देहरादून जिला प्रशासन सख्त, गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में एलपीजी गैस की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने तथा गैस...
भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता तेजी से आगे बढ़ रहा, जल्द लागू होने की उम्मीदः...
नई दिल्ली। भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता तेजी से आगे बढ़ रहा, जल्द लागू होने की उम्मीदः केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग...

















