लातेहार। झारखंड में रांची-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस से शुक्रवार रात यात्रा कर रहे चार यात्रियों की लातेहार के कुमंडीह स्टेशन के पास दूसरी पटरी पर सामने से आ रही मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई। इनमें दो महिला व दो पुरुष शामिल हैं। ये सभी यात्री ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैलने के बाद मची अफरातफरी के बीच जान बचाने के लिए अगल-बगल कूद रहे थे। इसी क्रम में वह दूसरी पटरी पर सामने से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गए। हादसे में आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जिनका लातेहार में इलाज चल रहा है।
जान गंवाने वालों में शामिल एक महिला की पहचान बिहार निवासी 40 वर्षीय मंजू देवी तथा एक बुजुर्ग की पहचान पलामू निवासी 72 वर्षीय नंदलाल शुक्ला के रूप में हुई है। एक महिला समेत दो अन्य मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। हादसे के बाद बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड पर लगभग दो घंटे तक रेल यातायात प्रभावित रहा। रात लगभग 10 बजे उक्त रूट पर रेल परिचालन सामान्य हुआ। लातेहार के एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि आसपास के इलाकों में पुलिस छानबीन कर रही है। देर रात तक चार मृतकों के शव बरामद हुए हैं। इस दुर्घटना में कुछ अन्य लोगों की मौत की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता है। पुलिस और रेलवे के अधिकारी राहत कार्य में जुटे रहे।
रांची-सासाराम इंटरसिटी में आग की अफवाह, ट्रेन से नीचे कूदे लोग; चार की मौत और कई घायल
Latest Articles
भारत-अमेरिका ने हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर किया विचार-विमर्श
नई दिल्ली। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने अमरीका की उप विदेश सचिव एलिसन हूकर के साथ भारत-अमेरिका इंडियन ओशन स्ट्रैटेजिक वेंचर पहल को आगे...
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पेइचिंग...
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने आज बीजिंग में चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ विशेष प्रतिनिधि स्तर की वार्ता...
यूपीआई के दस वर्ष पूरे, 11 देशों में बना डिजिटल भुगतान का प्रमुख माध्यम
नई दिल्ली। देश और विदेश में डिजिटल भुगतान की तस्वीर बदलने वाले यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी यूपीआई ने आज अपनी सफलता के दस वर्ष...
वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों के...
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल तथा उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने...
त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकताः मुख्यमंत्री
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में सशक्त बहना उत्सव के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों से विभिन्न...
















