30.2 C
Dehradun
Wednesday, March 4, 2026


spot_img

दुखद: नहीं रहे बॉलीवुड एक्टर सतीश कौशिक, 66 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

बॉलीवुड से दुखद खबर सामने आ रही है। दिग्गज कलाकार सतीश कौशिक का निधन हो गया है। सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में निधन हो गया है। एक्टर की मौत की खबर सामने आते ही फिल्मी दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई है।

एक दिन पहले तक वो बिल्कुल ठीक थे होली मना रहे थे। 7 मार्च को उन्होंने मुंबई के जुहू में शबाना आजमी के घर होली पार्टी अटेंड की थी। यहां सतीश कौशिक ने अपने करीबियों संग धमाकेदार अंदाज में होली का जश्न मनाया था। उन्होंने होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें एक दिन पहले ही अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की थीं। सतीश कौशिक के होली सेलिब्रेशन में महिमा चौधरी, जावेद अख्तर, ऋचा चड्ढा और अली फजल दिखाई दिए थे उन्होंने दोपहर तक पार्टी में खूब एन्जॉय किया और फिर उसके बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे।

8 मार्च को उन्होंने दिल्ली में अपने परिवार संग होली का धमाकेदार अंदाज में जश्न मनाया। लेकिन होली खेलने के बाद उन्हें अनइजी महसूस हो रहा था, जिसके बाद उन्हें Fortis हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टर्स ने उन्हें बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन उन्होंने देर रात में दम तोड़ दिया। निधन के बाद उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए दीनदयाल अस्पताल ले जाया गया। अब अस्पताल से उन्हें मुंबई लाया जाएगा। सतीश के परिवार में उनकी पत्नी शशि हैं और उनकी एक बेटी वंशिका कौशिक है, जो 11 साल की है। एक्टर की मौत से उनका परिवार टूट गया है।

सतीश कौशिक के निधन की जानकारी आज सुबह उनके करीबी दोस्त और एक्टर अनुपम खेर ने दी। अनुपम खेर ने ट्वीट करके बताया कि सतीश कौशिक अब नहीं रहे। अनुपम खेर ने अपने ट्वीट में लिखा- जानता हूं “मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है!” पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त #SatishKaushik के बारे में लिखूगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था। 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम !! Life will NEVER be the same without you SATISH ! ओम् शांति!

सतीश कौशिक का करियर शानदार रहा है। उन्हें मिस्टर इंडिया में कैलेंडर के किरदार से खास पहचान मिली थी। इसके बाद उन्होंने 1997 में दीवाना मस्ताना में पप्पू पेजर का किरदार निभाया था। ये किरदार भी लोगों के दिल में बस गया था। फिल्म जाने भी दो यारों, कागज, स्वर्ग, जमाई राजा, साजन चले ससुराल, मिस्टर और मिसेज खिलाड़ी समेत कई फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीता था।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

युद्ध के कारण कई देशों के हवाई क्षेत्र बंद, स्वदेश वापसी का इंतजार कर...

0
नई दिल्ली। इस्राइल-ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशियाई देशों में हवाई क्षेत्र बंद हैं और इसके चलते हजारों भारतीय फंस गए हैं। अकेले कतर...

होली पर बदली रहेंगी टाइमिंग, रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें

0
नई दिल्ली: होली के त्योहार पर यदि आप अपने रिश्तेदारों या दोस्तों से मिलने के लिए सार्वजनिक परिवहन से सफर करने की योजना बना...

केंद्रीय मंत्री अमित शाह के हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का सीएम ने किया...

0
देहरादून। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने...

मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे अवैध नशे के कारोबार का भंडाफोड़, हजारों...

0
रुद्रपुर। एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की कुमाऊं यूनिट ने ड्रग्स इन्सपेक्टर और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर उधम सिंह नगर में  संयुक्त टीम ने...

राज्यपाल से डॉ. एस.एम. विल्सन ने की भेंट

0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से लोक भवन में डॉ. एस. एम. विल्सन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, ब्लैकफुट चैलेंज (मोनटाना राज्य, अमेरिका)...