28.2 C
Dehradun
Tuesday, August 25, 2026


spot_img

पुलिस जवानों की वेतन विसंगति होगी जल्द दूर, सीएम तीरथ ने गठित की समिति |Postmanindia

उत्तराखंड पुलिस के लगभग 3000 जवानों को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बड़ी राहत दी है. पुलिस जवानों के चयन वेतनमान को लेकर विभाग द्वारा घटाए गए पे ग्रेड के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने एक कमेटी का गठन कर दिया है. यह कमेटी पुलिसकर्मियों के 20 साल की सेवा पर दिए जाने वाले ग्रेड पे पर व्योहारिक पक्ष देखते हुए बीच का रास्ता निकालेगी.

मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा कि पुलिस विभाग में एसीपी के संबंध में प्राप्त विभिन्न प्रत्यावेदनों के निराकरण के लिए कार्मिक विभाग के अपर सचिव की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की गई है, जिसमें सचिव वित्त, सचिव गृह एवं पुलिस महानिदेशक को सदस्य बनाया गया है।आपको बता दें कि उत्तराखंड पुलिस में अब कॉन्स्टेबल को 20 साल की सर्विस करने के बाद 4600 का ग्रेड पे नहीं बल्कि 2800 का ग्रेड पे दिए जाने का प्रस्ताव तैयार किया था. यानी प्रमोशन नहीं होने पर मिलने वाले ग्रेड पे में भारी कटौती कर दी गई है।इसी ग्रेड पे मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने उत्तराखंड की राज्य सरकार पर से इस बात पुनर्विचार करने के लिए कहा था.

यह भी पढ़ें: घर बैठे पाएँ कोरोना का इलाज, स्वास्थ्य विभाग की इस पहल से जुड़े

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा राजनयिकों से स्थानीय समुदायों से जुड़ने का आह्वान किया

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा राजनयिकों से अपनी तैनाती के देशों में जमीनी स्तर पर मजबूत संपर्क स्‍थापित करने और स्थानीय समुदायों...

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल 25वीं भारत-चीन सीमा वार्ता के लिए बीजिंग पहुंचे

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल आज चीन की राजधानी बीजिंग पहुंचे। वे कल चीन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार वांग यी के साथ...

देश में चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध: आई.एस.एम.ए के महानिदेशक दीपक बल्लानी

0
नई दिल्ली। भारतीय चीनी और जैव ऊर्जा उत्‍पादक संघ- आई.एस.एम.ए के महानिदेशक दीपक बल्लानी ने कहा कि देश में चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध...

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज मॉस्को के क्रेमलिन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने...

आढ़त बाजार के विकास कार्यों का विधायक विनोद चमोली और एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी...

0
देहरादून: धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के साथ आढ़त बाजार का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान प्राधिकरण की टीम ने...