17.8 C
Dehradun
Saturday, March 28, 2026


spot_img

हिमाचल में बनीं संक्रमण, बुखार और बीपी समेत 54 दवाओं के सैंपल फेल; बाजार से वापस होगा स्टॉक

सोलन: सोलन/बद्दी में बनीं 54 दवाओं समेत देशभर की 143 दवाइयों के सैंपल फेल हो गए हैं। जुलाई माह के अगस्त में आए ड्रग अलर्ट में सोलन जिले की 41, सिरमौर की छह, कांगड़ा की पांच और ऊना जिले की दो दवा कंपनियों के सैंपल फेल हुए हैं। बद्दी की एक ही कंपनी के पांच तो कुछ कंपनियों के दो से तीन सैंपल फेल हुए हैं। इनमें संक्रमण, पेट में जलन, सीने में दर्द, एलर्जी, उच्च रक्तचाप, मांसपेशियों में जकड़न, आंख व कान में डालने वाली दवा, मिर्गी की दवा, बुखार समेत फंगल इंफेक्शन की दवा के सैंपल फेल हुए हैं।
बद्दी के एलिफिकेयर कंपनी की गाबा पैंटिन कैप्सूल आईपी-300 के चार सैंपल और कैल्शियम व विटामिन डी-3, झाड़माजरी के बायोजैनेटिक लाइफ साइंस के ब्रूफिन के तीन सैंपल, सोलन के कायलर स्थित वॉट्स फार्मा कंपनी की एजेफॉल एक्स टी, बद्दी स्थित कलिंगा हेल्थकेयर की मिग्नैप डी और जोरासैफ-500, सोलन के नगाली स्थित रोमा फार्मा कंपनी की कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक, विटामिन डी-3 टेबलेट, डेक्लोफेनिक व मिथाइलप्रेडनिसोलोन, परवाणू की एनडीबी कंपनी की आईड्रॉप, परवाणू के मोरपेन कंपनी की एम्लोपेन 2.0 टेबलेट, सिरमौर के कालाअंब की एडबिन फार्मा की अन्सीसेफ-20 टेबलेट, बद्दी की रेबेंटीज हेल्थकेयर की जोनेक पी टेबलेट, बद्दी के लोधीमाजरा की सेंट क्योर प्राइवेट लिमिटेड की क्लोपिरेस-75 टेबलेट, बद्दी की एफी ट्रेंलेंटलर्स कंपनी की टेल्मीसार्टन और केटोकोनाजोल टेबलेट के सैंपल फेल हुए।
झाड़माजरी बद्दी की लाइफ विजन हेल्थकेयर कंपनी रिब्जाइल-40 एलएस, बद्दी की सिग्मा सॉफ्टजेल एंड फार्मूलेशन कंपनी की रेमिप्राजोल कैप्सूल, झाड़माजरी की इनोवा कैप्टेब लिमिटेड कंपनी की रेन्टेग आरडी कैप्सूल, कुमारहट्टी की एजोर्ट लाइफ साइंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की इटॉक टीएच-4 टेबलेट, सिरमौर के पांवटा साहिब की लैबोरेट फार्मास्यूटिकल की डिको आंख व कान की दवा, ऊना जिला के टाहलीवाल स्थित बीटामैक्स कंपनी की वॉल्सटैक-500 टेबलेट, बद्दी के जुडीकलां की आईबीएन हर्बल कंपनी की वोमीबेन एमडी के सैंपल भी मानकों पर खरे नहीं उतरे। ऊना के हरोली मेफ्रो आर्गेनिक की पैरासिटामोल, नाहन के कालाअंब की एसबीएस बायोटेक का लोराजेमपम टेबलेट, झाड़माजरी की एसीएमपी लेफिटैक कंपनी जैम्प्राजोल सोडियम कैप्सूल, कांगड़ा के इंदौरा की सैम्रबीर बायोटैक का लोशन लूनिक्स, नालागढ़ के सायनीमाजरा की हिंदुस्तान एंटीबायोटिक्स लिमिटेड एमोक्सीलीन व पोटाशियम केल्बोनेट, सोलन के सपरून में वी लैबोट्री की कैल्शियम व विटामिन डी-3 के दो सैंपल, नालागढ़ के मायशा लाइफ साइंस की उल्सोडियोकोलिक जिन कंपनियों के सैंपल फेल हुए हैं, उन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। साथ ही बाजार से पूरा स्टॉक वापस मंगवाया जाएगा। विभाग नियमों के तहत संबंधित कंपनियों पर कार्रवाई करेगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सीबीआई ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे...

0
नई दिल्ली: केंद्रीय अनवेषण ब्‍यूरो ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे हैं और दो अभियुक्‍तों को गिरफ्तार...

PM की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक: राज्यों को सप्लाई चेन दुरुस्त रखने के निर्देश,...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। यह बैठक डिजिटल माध्यम से हुई। बैठक में पश्चिम एशिया...

उपराष्ट्रपति ने कहा कि सच्ची पत्रकारिता को निष्पक्ष, वस्तुनिष्ठ और समाज के व्यापक हितों...

0
नई दिल्ली: रामनाथ गोयनका पत्रकारिता उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में उपराष्ट्रपति ने जवाबदेही सुनिश्चित करके लोकतंत्र को मज़बूत करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका का...

सरकार ने नए सिरे से मंत्रियों को बांटे जिलों के प्रभार

0
देहरादून। कैबिनेट विस्तार के बाद अब सरकार ने नए सिरे से सभी मंत्रियों को जिलों के प्रभारी मंत्री बना दिए हैं। नियोजन विभाग ने...

समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने ली विभाग की समीक्षा बैठक

0
देहरादून। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा...