24.5 C
Dehradun
Monday, April 13, 2026


spot_img

उत्तराखंड में डेढ़ साल बाद खुलें कक्षा एक से पांचवीं तक के स्कूल, इन बातों का रखा जा रहा है ध्यान

देहरादून: उत्तराखंड में कोविड की वजह से डेढ़ साल से अधिक समय से बंद कक्षा एक से पांचवीं तक के 14007 सरकारी और निजी स्कूल मंगलवार से खुल गए हैं. राज्य सरकार के निर्देशों के तहत आज से बच्चे स्कूल पहुंचेंगे, हालांकि स्कूलों में कोविड संक्रमण को लेकर गाइडलाइन का पालन करवाया जाना अनिवार्य है. पिछले करीब डेढ़ साल से कोरोना संक्रमण के चलते बच्चे स्कूल न जाकर घर से ही ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे थे. महीनों बाद स्कूल लौटे बच्चों की कक्षाओं को लेकर राज्य सरकार ने तमाम नियम व शर्तें जारी कर दी हैं और बताया है कि किस तरह कक्षाओं का संचालन हो सकेगा.

जानिए कैसे शुरू हो रहे हैं राज्य के प्राइमरी स्कूल और कक्षाएं…

राज्य के शिक्षा विभाग ने जो गाइडलाइन जारी की है, उसके तहत स्कूलों को मानक आचार संहिता का पालन करने के लिए कहा गया है. पहली से पांचवी तक के लिए कहा गया है कि रोज़ तीन घंटे की ऑफलाइन क्लासेज़ होंगी और बच्चों को खाना घर से नहीं लाना होगा. इसके साथ ही, बच्चों के स्कूल आने के साथ ही यह विकल्प दिया गया है कि वो चाहें तो ऑनलाइन पढ़ाई जारी रख सकते हैं. स्कूल आकर ऑफलाइन क्लास अटेंड करने के लिए अभिभावकों की सहमति का पत्र ज़रूरी होगा.

बच्चों के स्कूल में आने और जाने के समय के हिसाब से विभिन्न कक्षाओं के लिए अलग समय तय करने को कहा गया है, वहीं स्कूल में प्रवेश और स्कूल से जाने के दौरान मेन गेट पर सोशल डिस्टेंसिंग अनिवार्य होगी. निर्देशों में कहा गया है कि अगर कोई बच्चा किसी पब्लिक ट्रांसपोर्ट के ज़रिये स्कूल पहुंचता है तो स्कूल की ज़िम्मेदारी होगी कि उस वाहन की साफ सफाई का ध्यान रखा जाए. यही नहीं, पूरे स्कूल परिसर और कक्षाओं में भी सैनिटैशन के लिए शिक्षा विभाग ने स्कूलों को हिदायतें दी हैं.

गौरतलब है कि इससे पहले 1 अगस्त से उत्तराखंड में कक्षा छठवीं से 12वीं तक के लिए स्कूल खोले गए थे.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

इस वर्ष 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी अमरनाथ यात्रा

0
नई दिल्ली। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर रक्षा बंधन के दिन 28 अगस्त को समाप्त होगी, जो 57 दिनों तक...

उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने पार्सल बुकिंग से 460 करोड़ से अधिक राजस्व...

0
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पार्सल बुकिंग से लगभग 460 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व...

महान पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों ने शोक...

0
नई दिल्ली। दिग्गज पार्श्व गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों से शोक संदेश आ रहे...

भारतीय रेलवे ने प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत 100 परियोजनाओं को...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अंतर्गत भारतीय रेलवे का विस्तार हो रहा है। वर्ष 2025-26 में डेढ़ लाख करोड़ रुपये...

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने ‘मेरा युवा भारत’ मंच के तहत राष्ट्रव्यापी नारी...

0
नई दिल्ली। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने आज मेरा युवा भारत मंच के माध्यम से राष्ट्रव्यापी नारी शक्ति युवा संसद का आयोजन किया।...