30.3 C
Dehradun
Monday, March 30, 2026


spot_img

कोविड-19 सम्बन्धी तैयारियों की सचिव स्वास्थ्य ने की समीक्षा, दिये ये निर्देश

देहरादून: डॉ० आर० राजेश कुमार, स्वास्थ्य सचिव द्वारा आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय से प्रदेश में सभी 13 जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों के साथ वर्चुवल माध्यम से कोविड- 19 तथा उत्तराखण्ड स्वास्थ्य रोजगार सृजन कार्यक्रम की तैयारी के सम्बंध में समीक्षा की गई। समीक्षा में सर्वप्रथम 23 दिसम्बर 2022 को मुख्य सेवा सदन मुख्यमंत्री आवास पर होने वाले कार्यक्रम की सभी जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों के साथ समीक्षा की तथा कार्यक्रम के माध्यम से नवनियुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री द्वारा नियुक्ति पत्र का वितरण किया जाना है। इसके उपरांत सचिव स्वास्थ्य द्वारा कोविड-19 की समीक्षा करते हुए यह बताया कि वर्तमान में विश्व के कई देशों यथा जापान, संयुक्त राज्य अमेरिका, कोरिया गणराज्य, ब्राजील और चीन में कोविड-19 रोगियों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है। कोविड – 19 महामारी अभी भी दुनिया भर में एक सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती बनी हुई है।

बैठक में स्वास्थ्य सचिव डॉ० आर० राजेश कुमार द्वारा बताया गया कि कोविड- 19 वायरस के स्वरूप में निरंतर परिवर्तन होता रहता है एवं समय – समय पर नये वैरियंट एक जन स्वास्थ्य समस्या के रूप में परिलक्षित होते रहते हैं, अतः मौजूदा वेरिएंट की निगरानी करना महत्वपूर्ण है। इसी क्रम में कोविड-19 के संदिग्ध और पुष्ट मामलों को शीघ्र चिन्हित करने, आईसोलेशन, परीक्षण एवं प्रबंधन हेतु भारत सरकार द्वारा जून 2022 में Operational Guideline for Revised Surveillance Strategy in context of Covid-19 जारी की गाईडलाईन के अनुरूप सभी जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी अपने अपने जनपदों में कोविड- 19 वैरिएंट सम्बंधित बचाव एवं नियंत्रण की तैयारी करना सुनिश्चित करें। साथ ही आम जन से भी यह अपील की है कि किसी भी प्रकार से घबराने की आवश्कता नहीं है और समय-समय पर सरकार द्वारा दिये जाने वाले दिशानिर्देशों का पालन करें।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

अमित शाह का बड़ा एलान: असम में लागू होगा UCC, घुसपैठियों को करेंगे बाहर

0
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को असम के ढेकियाजुली और तिहु में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए राज्य की...

नशामुक्ति और पुनर्वास संबंधी राष्ट्रीय परामर्श समिति की 5वीं बैठक आयोजित

0
नई दिल्ली।  सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने नई दिल्ली में नशामुक्ति और पुनर्वास संबंधी राष्ट्रीय परामर्श समिति की 5वीं बैठक...

‘नई विदेशी मुद्रा सीमा के पालन को मिले तीन महीने का समय’, बैंकों ने...

0
नई दिल्ली। बैंकों ने आरबीआई से नई विदेशी मुद्रा सीमा का पालन करने के लिए तीन महीने का समय देने का आग्रह किया है।...

भारत विश्व गुरु की राह परः दून में नीति, तकनीक और जनभागीदारी पर मंथन

0
देहरादून। सर्वे चौक स्थित ऑडिटोरियम में दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, चिंतन रिसर्च फाउंडेशन तथा भारतीय लोक प्रशासन संस्थान के तत्वावधान में “भारतः विश्व...

लाल आतंक का अंत: एक दशक में दस हजार से ज्यादा माओवादियों ने किया...

0
नई दिल्ली। सुरक्षा दबाव और पुनर्वास प्रयासों के संयोजन ने देश के सबसे लंबे समय तक चलने वाले विद्रोहों में से एक माओवाद को...