28 C
Dehradun
Saturday, April 11, 2026


spot_img

बिहार चुनाव के लिए सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार, सीएपीएफ की 350-400 कंपनी की जाएंगी तैनात

नई दिल्ली: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की लगभग 350-400 कंपनियों को तैनात किया जाएगा। एक सीएपीएफ कंपनी में करीब 70-80 जवान होते हैं। 243 सदस्यीय विधानसभा चुनावों की तारीखों और चरणों की संख्या की घोषणा चुनाव आयोग की ओर से अक्तूबर के प्रारंभ में किए जाने की उम्मीद है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि चिह्नित कंपनियों को अपने तैनाती स्थल से रवाना होने और बिहार जाने के लिए कहा गया है। इन कंपनियों में अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की रक्षा करने वाले बलों की इकाइयां भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जब चुनाव आयोग गृह मंत्रालय को कंपनियों की एक निश्चित संख्या के लिए निर्देश देगा, तब और कंपनियों को बढ़ाया या घटाया जा सकता है।
अधिकतम कंपनियां केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) से ली जाएंगी। अधिकारियों ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) जैसे अन्य सीएपीएफ के अलावा रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और कुछ भारतीय रिजर्व बटालियन (आईआरबी) भी बिहार में तैनात की जाएंगी।
सीएपीएफ अधिकारियों के अनुसार, ये कंपनियां आगामी विधानसभा चुनावों के दौरान सुरक्षा प्रदान करने के लिए बिहार पुलिस इकाइयों के अतिरिक्त होंगी। राज्य में 2020 में हुए पिछले तीन चरणों वाले विधानसभा चुनावों के दौरान लगभग 300 सीएपीएफ कंपनियां तैनात की गई थीं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

लेबनान में इजरायली हमलों पर भारत ने जताई गहरी चिंता, कहा- अंतरराष्ट्रीय कानून का...

0
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत ने लेबनान पर हो रहे लगातार हमले और इसकी वजह से नागरिकों की बड़ी...

परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की उपलब्धि की दुनिया भर में हो रही...

0
नई दिल्ली। परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की ऐतिहासिक सफलता का वैश्विक स्तर पर जमकर सराहना हो रही है। तमिलनाडु के कलपक्कम में...

42 कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ सशस्त्र माओवाद से मुक्त हुआ तेलंगाना, राज्य के...

0
नई दिल्ली। तेलंगाना राज्य 42 माओवादी कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ ही अब पूरी तरह से भाकपा (माओवादी) सशस्त्र संगठनों से मुक्त हो गया...

चारधाम यात्रा-2026″ को लेकर डीजीपी की हाई-लेवल बैठक, सुरक्षा से यातायात तक तैयारियों की...

0
देहरादून। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ की अध्यक्षता में आगामी चारधाम एवं हेमकुण्ड साहिब यात्रा-2026 की तैयारियों के सम्बन्ध में आज सरदार पटेल भवन, स्थित...

उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के पहले चरण का शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के प्रथम चरण का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि) गुरमीत सिंह तथा...