28.8 C
Dehradun
Wednesday, July 22, 2026


spot_img

सोणी देवी को मिला नया घर, CM धामी ने सौपी चाबियां

गोपेश्वर/देहरादून: जोशीमठ में फरवरी, 21 की आपदा में बेघर हुई सोणी देवी अब बेघर नही रहीं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सोणी देवी को उन्हें ग्राफिक एरा द्वारा बनाए गए नये घर की चाबियां सौंप दी। आपदा से उजड़े सोणी देवी के घर अब फिर खुशियां चहकने लगी हैं।

गोपेश्वर में आज दोपहर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें घर की चाबियां सौंपी। मौसम के तेवर बदलने से पहले नया घर मिल जाने से सोणी देवी की बूढ़ी आंखों में एक बार फिर चमक आ गई है। उन्होंने कहा कि ग्राफिक एरा और डॉ कमल घनशाला ने खुद पहल करके ये घर बना कर दिया है। काफी लोग आपदा के बाद आए और फोटो खीच कर चले गए। किसी और ने इस तरह मदद के लिए हाथ नही बढ़ाया। उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ ही डॉ कमल घनशाला और ग्राफिक एरा का आभार व्यक्त किया। इस खास मौके के लिए सोणी देवी पारंपरिक लिबाज़ में सज कर आई थीं। सोणी देवी का ये नया घर जोशीमठ से करीब 7 किलोमीटर दूर मेरग गांव में बनवाया गया है।

इस मौके पर ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष डॉ कमल घनशाला ने कहा कि ग्राफिक एरा के छात्र छात्राओं को 50 लाख रुपये से ज्यादा के पैकेज मिलना जहां बेहतरीन प्रोफेशनल्स तैयार करने का प्रमाण है, वहीं हम छात्र छात्राओं को आपदा की हर घड़ी में हाथ बढ़ाकर दर्द बांटने के जज्बे से भी संवारते हैं। ग्राफिक एरा में यह उन की पढ़ाई का वो जरूरी हिस्सा है जो आगे चल के छात्र छात्राओं का हॉलिस्टिक डेवलपमेंट करता है। डॉ घनशाला ने कहा कि जोशीमठ और आस पर के क्षेत्र डिजास्टर प्रोन है, इस लिए सोणी देवी का ये नया घर अत्याधुनिक डिजास्टर रेसिस्टेंट तकनीकी के उपयोग से बनाया गया है। डॉ घनशाला ने जिला प्रशासन और खास तौर से एसडीएम जोशीमठ कुमकुम जोशी का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

गोपेश्वर में आयोजित समारोह में ग्राफिक एरा के महानिदेशक डॉ संजय जसोला और निदेशक इंफ्रास्ट्रक्चर डॉ सुभाष गुप्ता भी मौजूद रहे। सीएम धामी ने ग्राफिक एरा को इस कार्य के लिए साधुवाद दिया। डीएम हिमांशु खुराना, अपर डीएम अभिषेक त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष, पुष्पा पासवान, पूर्व विधायक, महेंद्र भट्ट समेत काफी गणमान्य लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

फ़िलीपींस की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर कल से फ़िलीपींस के मनीला की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। वे आसियान रूपरेखा के अंतर्गत...

प्रधानमंत्री मोदी ने पेपर लीक रोकने के लिए सभी पक्षों से मिलकर प्रयास करने...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संसदीय दल की बैठक आज संसद भवन के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में हुई। पारंपरिक रूप से संसद...

RBI की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने 20 अरब डॉलर से अधिक...

0
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने पिछले सप्‍ताह शुक्रवार तक 20 अरब सत्तर करोड डॉलर से अधिक की...

सरकार नीट पेपर लीक और उससे जुड़े मुद्दों पर संसद में चर्चा करने के...

0
नई दिल्ली। सरकार संसद में नीट और उससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह...

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया...

0
देहरादून/हरिद्वार। हरिद्वार को आधुनिक, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम...