देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में केदारनाथ विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक आशा नौटियाल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, वित्त मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
विधानसभा अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित विधायक आशा नौटियाल को पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई दी और आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि आपके अनुभव का लाभ केदारनाथ विधानसभा सहित विधानसभा सत्र के अवसर पर जनता से जुड़े विषयों पर भी मिलेगा। शपथ समारोह में उपस्थित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनिर्वाचित विधायक आशा नौटियाल को बधाई देते हुए उन्हें राज्य के विकास में योगदान देने की शुभकामनाएं दीं। नवनिर्वाचित विधायक आशा नौटियाल ने विश्वास व्यक्त किया कि वे विधानसभा में जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगी और प्रदेश के समग्र विकास हेतु प्रयासरत रहेंगी। इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार के वित्त मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल, रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी, कैन्ट विधायक सविता कपूर, रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल ,विधायक डोईवाला बृज भूषण गैरोला प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, जिला अध्यक्ष महावीर पंवार दाईत्वधारी चण्डी प्रसाद भटृ, विश्वास डाबर डा० देवेन्द्र भसीन दान सिंह बिष्ट मधू भट्ट विनोद उनियाल सहित अनेक समर्थक एवं विधानसभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
स्पीकर ने नवनिर्वाचित विधायक आशा नौटियाल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई
Latest Articles
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में भारत स्काउट एवं गाइड के स्थापना दिवस पर संस्था के उत्तराखण्ड प्रतिनिधिमंडल ने...
झांसी से गिरधारी लाल साहू और बरेली से भतीजा सतेंद्र राठौर गिरफ्तार
देहरादून। फर्जी हस्ताक्षर और कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर चार कंपनियों के निदेशक पद से हटाने के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी...
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...















