26.6 C
Dehradun
Saturday, March 28, 2026


spot_img

उत्तराखंड में 15 जून को होगी स्टाफ नर्स की परीक्षा, शासन ने जारी की विस्तृत गाइडलाइन |Postmanindia

स्टाफ नर्स भर्ती को लेकर बड़ी खबर आ रही है. स्टाफ नर्स के 2621 पदों के लिए भर्ती परीक्षा 15 जून को आयोजित होगी. सरकार ने इस दिन पर केंद्र की एसओपी के तहत परीक्षा आयोजित करने के लिए आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए हैं. सचिव स्वास्थ्य डा. पंकज पांडेय ने यह आदेश किए हैं. आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि अस्पतालों में स्टाफ नर्स के खाली पदों को भरने के लिए पहले 28 मई को दून और हल्द्वानी में परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया था, लेकिन बाद में अभ्यर्थियों के विरोध के चलते सीएम तीरथ रावत ने परीक्षा स्थगित कर हर जनपद में परीक्षा कराने का निर्णय लिया था.

अब सरकार की ओर से परीक्षा की नई तिथि घिषित की गई है. उधर प्राविधिक शिक्षा परिषद के संयुक्त सचिव डॉक्टर मुकेश पाण्डेय ने बताया कि लगभग 9 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे . सभी परीक्षार्थियों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही मास्क व ग्लव्स पहनना अनिवार्य होगा . उन्होंने बताया कि लगभग 4 हजार अभ्यार्थियों ने अपने परीक्षा केंद्र बदले हैं .दून में सबसे ज़्यादा 15 तो हल्दवानी में नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं . प्रत्येक कक्ष केंद्र में क्षमता के आधी सीटों पर ही परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है.

यह भी पढ़ें: बुरे दौर में एक और अच्छी खबर, ग्राफिक एरा की मैत्री को गूगल में 54.80 लाख का पैकेज

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सीबीआई ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे...

0
नई दिल्ली: केंद्रीय अनवेषण ब्‍यूरो ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे हैं और दो अभियुक्‍तों को गिरफ्तार...

PM की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक: राज्यों को सप्लाई चेन दुरुस्त रखने के निर्देश,...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। यह बैठक डिजिटल माध्यम से हुई। बैठक में पश्चिम एशिया...

उपराष्ट्रपति ने कहा कि सच्ची पत्रकारिता को निष्पक्ष, वस्तुनिष्ठ और समाज के व्यापक हितों...

0
नई दिल्ली: रामनाथ गोयनका पत्रकारिता उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में उपराष्ट्रपति ने जवाबदेही सुनिश्चित करके लोकतंत्र को मज़बूत करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका का...

सरकार ने नए सिरे से मंत्रियों को बांटे जिलों के प्रभार

0
देहरादून। कैबिनेट विस्तार के बाद अब सरकार ने नए सिरे से सभी मंत्रियों को जिलों के प्रभारी मंत्री बना दिए हैं। नियोजन विभाग ने...

समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने ली विभाग की समीक्षा बैठक

0
देहरादून। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा...