देहरादून। नगर निकाय निर्वाचन के अंतर्गत राज्य निर्वाचन आयुक्त कार्यालय में सोमवार को सामान्य प्रेक्षकों की बैठक आयोजित की गई। आयुक्त सुशील कुमार ने कहा कि इस पूरी प्रक्रिया में प्रेक्षकों को महत्त्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने तैनात प्रेक्षकों को स्थानीय निकायों की सामान्य जानकारी साझा करते हुए आदर्श आचार संहिता, प्रत्याशियों द्वारा अधिकतम व्यय की सीमा, मतदान एवं मतगणना आदि की सामान्य जानकारी एवं सम्पूर्ण मतदान प्रक्रिया में प्रेक्षकों की भूमिका की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने प्रेक्षकों द्वारा ध्यान में रखे जाने वाले बिंदुओं पर भी चर्चा की।
सचिव राज्य निर्वाचन आयोग राहुल कुमार गोयल ने सामान्य प्रेक्षकों की ब्रीफिंग में राजनीतिक दलों एवं उनके चुनाव चिन्हों सहित जनपदों एवं उनके अंतर्गत मतदाताओं की संख्या की जानकारी उपलब्ध करायी। उन्होंने नागर निकाय निर्वाचन 2024-25 के दौरान निर्वाचन ड्यूटी सम्बन्धी कार्यों एवं दायित्वों की जानकारी उपलब्ध करायी। संयुक्त सचिव राज्य निर्वाचन आयोग कमलेश मेहता ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान आदर्श आचार संहिता के सम्बन्ध में प्रेक्षकों को जानकारी उपलब्ध करायी। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान वित्त नियंत्रक वीरेंद्र रावत ने निर्वाचन व्यय सीमा एवं व्यय अनुवीक्षण के सम्बन्ध में जानकारी दी। उपायुक्त राज्य निर्वाचन आयोग प्रभात कुमार सिंह ने मतदान एवं मतगणना के सम्बन्ध में प्रेक्षकों को विस्तृत जानकारी दी।
राज्य निर्वाचन आयुक्त ने ली प्रेक्षकों की बैठक, दिए जरूरी दिशा निर्देश
Latest Articles
मेघालय में पुलिस की गोलीबारी में दो लोगों की मौत, कर्फ्यू लागू
नई दिल्ली। मेघालय के पश्चिम गारो जिले में मंगलवार तड़के गारो पर्वतीय स्वायत्त जिला परिषद (जीएचएडीसी) चुनाव नामांकन प्रक्रिया को लेकर जारी तनाव के...
तेल-गैस आपूर्ति संकट के बीच जयशंकर ने ईरानी विदेश मंत्री से बात की
नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से पश्चिम एशिया के ताजा हालातों पर चर्चा की। दोनों नेताओं...
Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज: 18 हजार रुपए तक महंगी हो जाएगी टिकट
नई दिल्ली। खाड़ी क्षेत्र में जारी भू-राजनीतिक संकट के कारण विमान ईंधन की कीमतों में आई तेज बढ़ोतरी का असर अब हवाई यात्रियों की...
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित...
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान को तेज करते हुए मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई को...
मुख्यमंत्री ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को भराड़ीसैंण में अग्निवीर सैनिकों के रूप में भर्ती होने वाले कैडेट्स के साथ संवाद किया। संवाद...

















