30.1 C
Dehradun
Tuesday, March 10, 2026


spot_img

प्रदेश को मिलेंगे 1564 नर्सिंग अधिकारी, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री द्वारा दिए जाएंगे नियुक्ति पत्र: डॉ. आर. राजेश कुमार

देहरादून: सचिव (प्रभारी) चिकित्सा स्वास्य् एवं चिकित्सा शिक्षा डॉ. आर. राजेश कुमार द्वारा पारित आदेशों के अनुपालन में उत्तराखंड अधीनस्थ नर्सिंग (अराजपत्रित) सेवा (संशोधन) नियमावली, 2022 निर्गत कर दी गयी है।

डॉ. आर. राजेश कुमार द्वारा बताया गया कि चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में नर्सिंग अधिकारी के 1564 रिक्त पद शीघ्र ही भरें जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मुख्यमंत्री पुष्कर धामी व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत द्वारा दिए जाएंगे।

नियमावली, 2022 के अनुसार नर्सिंग अधिकारी के रिक्त पदों को चयन वर्ष 2022-23 हेतु एक बार के लिए वर्षवार योग्यताक्रम में जैसा कि अभ्यर्थी द्वारा डिग्री/डिप्लोमा में प्राप्त अंकों से प्रकट हो, के आधार पर आरक्षण रोस्टर का अनुपालन करते हुए भरा जाएगा।

संशोधित नियमावली में वर्ष 2022-23 हेतु नर्सिंग अधिकारी के रिक्त पदों पर 80 प्रतिशत महिला अभ्यर्थी व 20 प्रतिशत पुरुष अभ्यर्थी का चयन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त चयन हेतु कुल उपलब्ध रिक्त पदों में से 70 प्रतिशत पद नर्सिंग में डिप्लोमाधारक अभ्यर्थियों तथा 30 प्रतिशत पद नर्सिंग में डिग्रीधारक अभ्यर्थियों में से वर्षवार योग्यताक्रम के आधार पर चयन किया जाएगा।

नियमावली में संशोधन के बाद सीधी भर्ती उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा संपादित की जाएगी जो कि ऑनलाइन एवं व्यापक प्रचार-प्रसार वाले दो दैनिक समाचार पत्रों में विज्ञप्ति जारी कर की जाएगी। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड प्रदेश की अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों, अन्य पिछड़े वर्ग, आर्थिक रुप से कमजोर वर्गों तथा अन्य श्रेणियों के अभ्यर्थियों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित कर आवेदन पत्रों की जांच करेगा। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थियों के डिप्लोमा/डिग्री परीक्षा में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के बराबर ही अंक देय होंगे।

उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड डिप्लोमा/डिग्री अभ्यर्थियों द्वारा प्राप्त अंकों के अनुसार सूचियां तैयार करेगा। यदि दो या अधिक अभ्यर्थी समान अंक प्राप्त करें तो जिस अभ्यर्थी की जन्मतिथि पहले हो उसका नाम पहले, के आधार पर योग्यता क्रम में रखेगा। इसके अतिरिक्त सूची के नामों की संख्या रिक्तियों की संख्या से अधिक (किंतु 25 प्रतिशत से अधिक नहीं) होगी।
सचिव (प्रभारी) चिकित्सा स्वास्य्ि एवं चिकित्सा शिक्षा डॉ. आर. राजेश कुमार द्वारा बताया गया कि विभाग का प्रयास है कि नर्सिंग अधिकारियों के रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाएगा जिससे प्रदेश के चिकित्सा इकाइयों में आम जनमानस को पूर्ण लाभ मिल सके।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पश्चिम एशिया संकट गहराया, कतर से 1,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला...

0
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी अस्थिरता और संघर्ष के कारण, कतर में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार...

जंग का आर्थिक प्रहार: कच्चे तेल में आग, बाजार धड़ाम व सोना-चांदी में उथल-पुथल;...

0
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी लड़ाई के कारण कच्चे तेल में आग लग गई है। रुपया 92.33 के ऐतिहासिक निचले स्तर पर चला...

राजस्थान में मिट्टी ढहने से 7 श्रमिकों की मौत, भिवाड़ी में कापड़ीवास मोड़ के...

0
अलवर/ भिवाड़ी: भिवाड़ी के जिला अस्पताल में एंबुलेंस से एक साथ 7 शव पहुंचने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि हरियाणा...

ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन...

0
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ऋषिकेश में एक बहुमंजिला भवन को सील कर...

कुंभ मेले की तैयारियां तेज, अपर मेलाधिकारी ने स्वर्गाश्रम क्षेत्र के 16 घाटों का...

0
हरिद्वार। आगामी कुंभ मेले के दृष्टिगत मेला क्षेत्र के घाटों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं के लिए अधिक सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से मेलाधिकारी...