37.2 C
Dehradun
Thursday, May 21, 2026


spot_img

फिर विवादों में तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि जय श्रीराम का नारा लगवाने पर पद से हटाने की उठी मांग

चेन्नई: तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार उन पर एक कॉलेज कार्यक्रम के दौरान ‘जय श्री राम’ का नारा लगवाने का आरोप लगा है। इस घटना के बाद शिक्षा विशेषज्ञों के संगठन स्टेट प्लेटफॉर्म फॉर कॉमन स्कूल सिस्टम-तमिलनाडु (एसपीसीएसएस-टीएन) ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राज्यपाल को उनके पद से हटाने की मांग की है।
राज्यपाल आरएन रवि 12 अप्रैल को मदुरै में मौजूद एक सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेज में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किए गए थे। वहां एक साहित्यिक प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देने के लिए राज्यपाल पहुंचे थे। अपने भाषण के दौरान उन्होंने छात्रों से तीन बार ‘जय श्री राम’ कहने को कहा। बस इसी बात को लेकर विवाद खड़ा हुआ है।
एसपीसीएसएस-टीएन का कहना है कि राज्यपाल ने इस प्रकार का नारा लगवाकर संविधान की धर्मनिरपेक्षता की भावना का उल्लंघन किया है। संगठन के महासचिव पी.बी. प्रिंस गजेन्द्र बाबू ने कहा कि राज्यपाल का यह कृत्य भारतीय संविधान के अनुच्छेद 159 (राज्यपाल की शपथ) का उल्लंघन है। उन्होंने कहा, ‘भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है और शिक्षा भी एक धर्मनिरपेक्ष गतिविधि है। ऐसे में किसी विशेष धर्म के भगवान का नाम लेकर नारा लगवाना न सिर्फ गलत है, बल्कि यह राज्यपाल की संवैधानिक जिम्मेदारियों के खिलाफ भी है।’
संविधान के अनुसार, भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है। हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह संविधान का पालन करे, उसके आदर्शों और संस्थाओं का सम्मान करे, राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रगान का आदर करे। साथ ही वैज्ञानिक सोच, मानवता, और सुधार की भावना को विकसित करे। राज्यपाल, जो संविधान की रक्षा, संरक्षण और समर्थन की शपथ लेते हैं, उनसे उम्मीद की जाती है कि वे धर्मनिरपेक्षता की भावना का पालन करें और सभी धर्मों के प्रति समान दृष्टिकोण रखें। संगठन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अपील की है कि राज्यपाल को तत्काल उनके पद से हटाया जाए क्योंकि उन्होंने अपने संवैधानिक कर्तव्यों का उल्लंघन किया है। संगठन ने यह भी कहा कि ऐसा कार्य शिक्षा क्षेत्र को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास है, जो स्वीकार नहीं किया जा सकता।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा, हरित भारत से होकर गुजरता है विकसित भारत...

0
नई दिल्ली: पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि विकसित भारत का मार्ग हरित भारत से होकर गुजरता है। उन्होंने...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इटली में खाद्य और कृषि संगठन ने ‘एग्रीकोला मेडल’ से...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इटली के रोम में स्थित खाद्य और कृषि संगठन (एफ.ए.ओ) के मुख्यालय में प्रतिष्ठित ‘एग्रीकोला मेडल’ से सम्मानित...

सेबी ने म्यूचुअल फंड में तीसरे पक्ष द्वारा भुगतान की अनुमति देने का प्रस्ताव...

0
नई दिल्ली। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने कुछ परिस्थितियों में म्यूचुअल फंड में तीसरे पक्ष द्वारा भुगतान की अनुमति देने का प्रस्ताव...

कैमिस्ट्स की हड़ताल, मेडिकल स्टोर रहे बंद, ई-फार्मेसी पर प्रतिबंध की मांग

0
देहरादून। ई-फार्मेसी का विरोध देशभर में जारी है। इसी क्रम में 19 मई की रात 12 बजे से 20 मई की रात 12 बजे...

हेमकुंड साहिब यात्रा का ऋषिकेश से हुआ शुभारंभ

0
ऋषिकेश। हेमकुंड साहिब यात्रा का शुभारंभ ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला मार्ग स्थित गुरूद्वारा परिसर से हुआ। दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू के...