जयपुर। राजस्थान के पास भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर इन दिनों तनातनी का माहौल है। दरअसल, पिछले दिनों पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के बिल्कुल निकट दो बंकरों का निर्माण कर लिया था। बीएसएफ के अधिकारियों ने आपत्ति जताई तो पाकिस्तान ने इन्हें शौचालय बताया। अब बीएसएफ ने भी अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बाड़मेर में तीन बंकरों का निर्माण कर साफ कर दिया कि जब तक पाकिस्तान अपने बंकर ध्वस्त नहीं कर देता तब तक भारत के बंकर भी बने रहेंगे।
मालूम हो कि अंतरराष्ट्रीय सीमा से 150 वर्ग गज के अंदर का क्षेत्र नो मेंस लैंड होता है। इस क्षेत्र में किसी भी तरह का निर्माण नहीं किया जा सकता है, इसके बावजूद पाकिस्तान ने दो बंकर बना दिए थे। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान के सैन्य अधिकारियों के साथ कमांडेंट स्तर की फ्लैग मीटिंग में भारतीय अधिकारियों ने यह मुद्दा उठाया था। भारत ने निर्माण को गलत बताते हुए नियमों के विपरीत माना था। मीटिंग में पाकिस्तान के अधिकारियों ने इन्हें बंकर नहीं, बल्कि शौचालय बताया था। जबकि सुरक्षा एजेंसियों को पुख्ता जानकारी मिली कि ये बंकर ही हैं। बीएसएफ के उप महानिरीक्षक राजकुमार बसाटा ने बताया कि डेढ़ महीने पहले बाड़मेर जिले से सटी सीमा पर गडरा रोड क्षेत्र में जीरो लाइन के निकट पाकिस्तान ने दो बंकरों का निर्माण करवाया था। पाकिस्तान के दोनों बंकर जीरो लाइन से डेढ़ सौ मीटर अंदर थे। बीएसएफ ने इस पर आपत्ति जताई थी। भारत की चेतावनी के बावजूद पाकिस्तान नहीं माना तो भारत ने भी तीन सप्ताह पहले ही जीरो लाइन के निकट भारत की ओर से तीन बंकर बनवाए। अब पाकिस्तान बैकफुट पर आया और उसने अपना एक बंकर ढहा दिया। पाकिस्तान का एक बंकर अब भी मौजूद है। पाकिस्तानी रेंजर्स ने एक बंकर हटाने के बाद भारत से तीनों बंकर हटाने के लिए कहा है। भारत का कहना है कि पाकिस्तान जब तक दूसरा बंकर नहीं हटाएगा, तब तक हम अपना एक भी बंकर नहीं हटाएंगे। अगर पाकिस्तान का एक बंकर नियमों के मुताबिक है तो भारत के तीन बंकर भी सही हैं।
राजस्थान सीमा पर भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ी तनातनी, पाक के दो बंकर के जवाब में BSF ने तीन बनाए
Latest Articles
चारधाम यात्रा 2026: हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी...
देहरादून: आगामी अप्रैल माह से प्रारंभ होने जा रही चारधाम यात्रा 2026 से पूर्व हेली शटल सेवाओं को लेकर उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण...
राज्य में दर्ज हुई पहली ई जीरो एफआईआर, गृहमंत्री अमित शाह ने किया शुभारंभ
हरिद्वार। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ई जीरो एफआईआर प्रणाली का डिजिटल बटन दबाकर शुभारंभ किया। अमित शाह ने बताया उत्तराखंड में इस प्रणाली...
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र
हरिद्वार/देहरादून। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस में नव नियुक्त आरक्षियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए, जिसमें से अमन सिंह, आकाश, अभय चौहान,...
नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ
हरिद्वार/देहरादून। गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को बैरागी कैम्प में उत्तराखंड सरकार द्वारा नूनत न्याय संहिता” विषय पर आयोजित राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का भी उद्घाटन...
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया
हरिद्वार/देहरादून। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को हरिद्वार के बैरागी कैम्प में ‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम...















