फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में एक पटाखा फैक्ट्री में भयानक विस्फोट हो गया, जिसके धमाके से आस-पास के कई मकान ढह गए। हादसे में तीन लोगों की मौत की सूचना है।
बताया जा रहा है कि हादसा रात 10:10 बजे नौशेरा गांव में हुआ है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई है। वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी है। लोगों ने हादसे के बारे में जानकारी दी। घटनास्थल पर एसडीम विकल्प, तहसीलदार और लेखपाल सहित पूरी टीम पहुंच गई।
मिली जानकारी के मुताबिक, नौशेरा के चंद्रपाल का मकान खाली था, जिसको पटाखे वाले किराए पर लिया हुआ था, जिसमें पटाखा बनाया जा रहा था। पटाखा फैक्ट्री संचालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। मौके की तस्वीरों से पता चला है कि मकान में भारी मात्रा में बारूद रखा था, जो धमाके के बाद भी जलता रहा।
वहीं, हादसे में अभी तक एक व्यक्ति की मौत और तीन के घायल होने की सूचना है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है, जिन्हें फिराेजाबाद रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने घटना में घायलों की मदद के लिए सिटी सर्किल के थानों की फोर्स को भी मौके पर भेजा है।
रात 11 बजे डीएम रमेश रंजन और एसएसपी सौरभ दीक्षित मौके पर पहुंचे। डीएम ने आक्रोशित लोगों को समझाया। उन्होंने माइक से लोगों को शांत रहकर बचाव कार्य में सहयोग करने की अपील की। इसके बाद भीड़ घटनास्थल से हटना शुरू हुई और बचाव कार्य तेज हुआ। माैके पर दो जेसीबी और एक हाइड्रा की मदद से मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा है। घटनास्थल पर सबसे पहले इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार पहुंचे। उस समय ग्रामीणों की भीड़ जमा था और वे असहाय खड़े थे। इंस्पेक्टर को देखते ही एक ग्रामीण ने उनकी पैर पकड़ लिए। बोले किसी तरह मेरे बच्चों को निकालो। इस दौरान एक युवक ने पथराव भी किया। इंस्पेक्टर ने किसी तरह ग्रामीणों को शांत किया।
फिरोजाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भयानक विस्फोट, धमाके से मकान ढहे; तीन की मौत
Latest Articles
मुख्य सचिव ने जिलों में एलपीजी गैस वितरण की स्थिति का जायजा लिया
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में जिलाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों...
प्रदेश को आपदा प्रबंधन में सुदृढ़ बनाने की दिशा में कार्य करने के मंत्री...
देहरादून। प्रदेश के आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।...
भूमाफियों पर कसता शिकंजा, 170 में से 77 लैंड फ्रॉड मामलों की सुनवाई पूरी
देहरादून। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय की अध्यक्षता में सोमवार को सर्वे चौक स्थित कैंप कार्यालय में लैंड फ्रॉड समन्वय समिति की बैठक आयोजित...
जनसंख्या वृद्धि को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने वाले दक्षिणी राज्यों की लोकसभा सीटें...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि केरलम, तमिलनाडु, कर्नाटक, आन्ध्रप्रदेश, गोआ या तेलंगाना में लोकसभा की...
महिला आरक्षण बिल लागू करने के लिए संसद का बजट सत्र तीन दिन बढ़ाया...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने कहा है कि लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण...

















