21.9 C
Dehradun
Saturday, March 28, 2026


spot_img

सरकारी नौकरी की आड़ में आतंक से रिश्ते: जम्मू-कश्मीर में तीन कर्मचारी बर्खास्त, एलजी सिन्हा ने दिखाई सख्ती

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने राज्य सरकार के तीन कर्मचारियों को आतंकवादी संगठनों से संबंधों के चलते सेवा से बर्खास्त कर दिया है। यह कार्रवाई संविधान के अनुच्छेद 311(2)(c) के तहत की गई है, जो सरकार को ऐसे मामलों में जांच के बिना सीधे बर्खास्त करने का अधिकार देता है।
जिन कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया था, उनमें मलिक इश्फाक नसीर, जो पुलिस में कांस्टेबल थे, अजाज अहमद, जो स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षक थे, और वसीम अहमद खान, जो सरकारी मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर में जूनियर असिस्टेंट थे।
इन तीनों कर्मचारियों पर कई गंभीर आरोप है। जिनमें आतंकवादी गतिविधियों में सीधे या परोक्ष रूप से संलिप्त होना, देश की सुरक्षा और संप्रभुता को खतरा पैदा करना और आतंकवादी संगठनों को सहायता देना शामिल हैं। यह निर्णय जांच एजेंसियों द्वारा जुटाए गए सबूतों और खुफिया रिपोर्टों पर आधारित है। प्रशासन का कहना है कि जम्मू-कश्मीर सरकार आतंकवाद और देशविरोधी गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस लागू करती है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

मुख्यमंत्री ने किया राजस्व लोक अदालत का शुभारम्भ

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में ‘राजस्व लोक अदालत’ का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने...

गैस, ईंधन व आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त आपूर्ति, पैनिक होने की आवश्यकता नहींः मुख्य...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के मद्देनज़र राज्य में गैस, ईंधन एवं अन्य आवश्यक कमोडिटीज की निर्बाध आपूर्ति...

सीबीआई ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे...

0
नई दिल्ली: केंद्रीय अनवेषण ब्‍यूरो ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे हैं और दो अभियुक्‍तों को गिरफ्तार...

PM की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक: राज्यों को सप्लाई चेन दुरुस्त रखने के निर्देश,...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। यह बैठक डिजिटल माध्यम से हुई। बैठक में पश्चिम एशिया...

उपराष्ट्रपति ने कहा कि सच्ची पत्रकारिता को निष्पक्ष, वस्तुनिष्ठ और समाज के व्यापक हितों...

0
नई दिल्ली: रामनाथ गोयनका पत्रकारिता उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में उपराष्ट्रपति ने जवाबदेही सुनिश्चित करके लोकतंत्र को मज़बूत करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका का...