रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में हुई बर्फबारी के बाद केदारनगरी चांदी की तरह चमक रही है। बर्फ गिरने के बाद धाम की सुंदरता देखते ही बन रही है। हालांकि अभी कम ही बर्फ गिरी है, लेकिन मौसम इसी प्रकार रहा तो अब यहां अत्यधिक बर्फ गिरने की संभावनाएं बढ़ गयी हैं। फिलहाल धाम का मौसम बेहद ठंडा है।
एक बार फिर से प्रकृति बाबा केदार के धाम का श्रृंगार करने लग गयी है। एक और दो जनवरी को धाम में लगातार बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के बाद धाम के भव्यता अधिक बढ़ गयी है, जो देखते ही बन रही है। धाम की चोटियों के अलावा धाम भी बर्फ से ढकना शुरू हो गया है। फिलहाल ठण्ड और बर्फबारी के कारण धाम में चलने वाले कार्यों पर भी असर पडा है। ठण्ड के कारण धाम में पैदल यात्रा मार्ग पर स्थित तालाब भी पूरी तरह से जम चुका है। मशीनों से होने वाला कार्य भी यहां बंद हो गया है। रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने कहा की धाम में अभी कार्य चल रहे हैं। कम बर्फ गिरने से कार्यों को करने में मदद मिली है। 90 मजदूर धाम में तैनात हैं। मौसम ठीक रहा तो आगे भी कार्य जारी रहेंगे। धाम में चल रहे कार्यों की मोनेटरिंग पीएमओ और मुख्यमंत्री स्तर से हो रही है।
बर्फबारी के बाद बढ़ी केदारनगरी की भव्यता
Latest Articles
पीएम मोदी ने ली सीसीएस की अहम बैठक, जरूरी चीजों की आपूर्ति सुनिश्चित करने...
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा के लिए पीएम आवास पर सीसीएस की बैठक हुई। यह बैठक...
विमानन उद्योग ने घरेलू परिचालन के लिए एटीएफ की कीमतों में नियंत्रित वृद्धि के...
नई दिल्ली। भारतीय विमानन उद्योग ने घरेलू उड़ानों के लिए विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) की कीमत में वृद्धि को नियंत्रित करने के सरकार के...
दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित
नई दिल्ली। दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक, 2026 संसद में पारित हो गया है। राज्यसभा ने विधेयक को ध्वनि मत से पारित...
19 राज्यों में अब तक 9 करोड़ 25 लाख किसान पहचान पत्र बनाए जा...
नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि 19 राज्यों में अब तक 9 करोड़ 25 लाख किसान...
राज्य सरकार किसानों के हितों की रक्षा एवं जवानों के कल्याण के लिए पूर्ण...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में ‘वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम’ के अंतर्गत भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) की...
















