20.1 C
Dehradun
Thursday, March 12, 2026


spot_img

बरात ले जा रही गाड़ी दीवार से टकराई, दूल्हा समेत आठ की मौत

चंदौली: संभल थाना क्षेत्र में ही एक स्कूल के गेट से गाड़ी टकरा गई जिसमें दूल्हा समेत आठ लोगों की मौत हुई है। मेरठ-बदायूं रोड पर शुक्रवार की शाम बरातियों की बोलेरो अनियंत्रित होकर एक इंटर कॉलेज की दीवार से टकरा गई । हादसे में दूल्हे समेत आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं।हरगोविंदपुर गांव के सुखराम ने अपने पुत्र सूरज की शादी जनपद बदायूं के थाना बिल्सी क्षेत्र के गांव सिरसौल में तय की थी। शुक्रवार की शाम बरात गांव सिरसौल जा रही थी। बरातियों की 11 गाड़ियां पहले ही सिरसौल के लिए रवाना हो गईं थीं। एक बोलेरो पीछे रह गई थी, जिसमें दूल्हे समेत 10 लोग सवार थे।
रास्ते में बोलेरो जनता इंटर कॉलेज की दीवार जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने किसी तरह से घायलों को बोलेरो से बाहर निकला और सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने सूरज पाल (20), आशा (26) एश्वर्या (3) सचिन (22), गणेश (2), रवि (28), कोमल (15) और मधु (20) समेत दो अन्य की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल हिमांशी और देवा को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। स्थानी पुलिस के साथ ही एएसपी दक्षिणी अनुकृति शर्मा और सीओ दीपक तिवारी ने सीएचसी पहुंच कर घटना की जानकारी ली है।
हादसे के प्रत्यक्षदर्शी कस्बा जुनावई निवासी राजू यादव ने बताया कि जिस समय हादसा हुआ था। वह मौके पर था। आसपास मौजूद लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे और घायलों को कार से बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायल कार में फंस गए थे। जिससे उसने जेसीबी को बुलाया और जेसीबी की मदद से घायलों को बाहर निकाल कर सीएचसी भिजवाया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

असम दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी और अमित शाह, 10 हजार करोड़ की विकास...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 और 14 मार्च को असम के दो दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरान वे राज्य को...

पूर्व सीएम फारूख अब्दुल्ला पर हमला, फायरिंग में बाल-बाल बचे; डिप्टी सीएम चौधरी भी...

0
जम्मू: नेशनल कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मामला सामने आया है। हमला उस वक्त हुआ जब वे जम्मू के...

‘व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण’, पश्चिम एशिया तनाव के बीच भारत की...

0
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच गुजरात के कांडला बंदरगाह की ओर जा रहे एक मालवाहक जहाज पर हमला होने की...

विकास, सुशासन और जनकल्याण के विकल्प रहित संकल्प के साथ कार्य कर रही सरकारः...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराडीसैंण) में स्थित विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा...

प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के...

0
देहरादून: मध्यपूर्व के देशों में उत्पन्न परिस्थितियों के मद्देनज़र प्रदेश में एलपीजी एवं ईंधन आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा के लिए मुख्य सचिव आनंद...