जयपुर। हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला 2024 के उद्घाटन में भाषण देते हुए गुरुवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि देश में धार्मिक मतांतरण एक सुनियोजित तरीके से हो रहा है जो देश के मूल्यों और संवैधानिक सिद्धांतों के विपरीत है। आदिवासियों सहित समाज के कमजोर वर्गों को निशाना बनाया जा रहा है और उन्हें प्रलोभन दिया जा रहा है।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि कुछ लोग विदेश में देश को तोड़ने वालों के साथ बैठते हैं और अपनी नासमझी से उत्साहित भी हैं। लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि देश को इतने हिस्सों में मत बांटो कि बाद में याद आए कि हमारे हिस्से कुछ बचा ही नहीं है।
धनखड़ ने कहा कि राष्ट्रीय धर्म हमारा परम कर्तव्य है। 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देखा है। यह सपना उन्होंने 2014 में नहीं देखा तो इसलिए कि तब हालात सुधारने का वक्त था। 2019 में उन्होंने यह सपना देखा है।
धनखड़ जयपुर के राजापार्क में हिंदू आध्यात्मिक और सेवा मेले के उद्घाटन के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर संत चिदानंद सरस्वती ने कहा कि दुनिया जब भारत को सांपों की पूजा वाला देश मानती थी, तब हमने बताया कि सनातन और हिंदू धर्म क्या है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर चर्चा करने वाली दुनिया को हम ऋषि इंटेलिजेंस देंगे।
देश में सुनियोजित तरीके से चल रहा मतांतरण का खेल, कमजोर वर्गों को दिया जा रहा प्रलोभन: उपराष्ट्रपति धनखड़
Latest Articles
सीबीआई ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्थानों पर छापे मारे...
नई दिल्ली: केंद्रीय अनवेषण ब्यूरो ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्थानों पर छापे मारे हैं और दो अभियुक्तों को गिरफ्तार...
PM की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक: राज्यों को सप्लाई चेन दुरुस्त रखने के निर्देश,...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। यह बैठक डिजिटल माध्यम से हुई। बैठक में पश्चिम एशिया...
उपराष्ट्रपति ने कहा कि सच्ची पत्रकारिता को निष्पक्ष, वस्तुनिष्ठ और समाज के व्यापक हितों...
नई दिल्ली: रामनाथ गोयनका पत्रकारिता उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में उपराष्ट्रपति ने जवाबदेही सुनिश्चित करके लोकतंत्र को मज़बूत करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका का...
सरकार ने नए सिरे से मंत्रियों को बांटे जिलों के प्रभार
देहरादून। कैबिनेट विस्तार के बाद अब सरकार ने नए सिरे से सभी मंत्रियों को जिलों के प्रभारी मंत्री बना दिए हैं। नियोजन विभाग ने...
समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने ली विभाग की समीक्षा बैठक
देहरादून। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा...
















