नई दिल्ली। संसद की स्थायी समितियों का गठन कर दिया गया है। भाजपा के भर्तृहरि महताब वित्त संबंधी समिति के अध्यक्ष होंगे जबकि कांग्रेस के शशि थरूर विदेश मामलों संबंधी संसदीय समिति की कमान संभालेंगे। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी रक्षा संबंधी समिति के सदस्य बनाए गए हैं। हालांकि सोनिया गांधी का नाम किसी भी समिति में नहीं है।
भाजपा के प्रमुख सहयोगी दल जैसे तेदेपा और जदयू के अलावा चुनावी राज्य महाराष्ट्र में उसके सहयोगी दल शिवसेना और एनसीपी एक-एक समिति का नेतृत्व करेंगे। राज्यसभा सचिवालय की ओर से गुरुवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई। अलग-अलग मंत्रालयों की इन स्थायी संसदीय समितियों में सभी दलों के प्रतिनिधि शामिल हैं। यह समितियां विभिन्न मंत्रालयों के कामकाज पर नजर रखती हैं। रक्षा संबंधी समिति की अध्यक्षता पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह करेंगे।
गृह मामलों की समिति की अध्यक्षता भाजपा सांसद राधा मोहन दास अग्रवाल करेंगे। एनसीपी के एकमात्र लोकसभा सदस्य सुनील तटकरे पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस संबंधी समिति की अध्यक्षता करेंगे और शिवसेना के श्रीरंग अप्पा बारने ऊर्जा संबंधी समिति की अध्यक्षता करेंगे। जदूय के संजय झा परिवहन, पर्यटन और संस्कृति संबंधी समिति के अध्यक्ष होंगे, जबकि तेदेपा के मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी आवास और शहरी मामलों संबंधी समिति की अध्यक्षता करेंगे।
कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी को कृषि, पशुपालन और खाद्य प्रसंस्करण और सप्तगिरि उलाका को ग्रामीण विकास और पंचायती राज संबंधी समितियों का अध्यक्ष बनाया गया है। द्रमुक के तिरुचि शिवा और के कनिमोझी क्रमश: उद्योग और उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण संबंधी समितियों की अध्यक्षता करेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को कोयला, खान और इस्पात तथा और राजीव प्रताप रूडी को जल संसाधन समितियों की अध्यक्षता सौंपी गई है। भाजपा सदस्य निशिकांत दुबे को संचार और सूचना प्रौद्योगिकी समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।
सरकार ने संसदीय समितियों का किया गठन
Latest Articles
सीबीआई ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्थानों पर छापे मारे...
नई दिल्ली: केंद्रीय अनवेषण ब्यूरो ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्थानों पर छापे मारे हैं और दो अभियुक्तों को गिरफ्तार...
PM की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक: राज्यों को सप्लाई चेन दुरुस्त रखने के निर्देश,...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। यह बैठक डिजिटल माध्यम से हुई। बैठक में पश्चिम एशिया...
उपराष्ट्रपति ने कहा कि सच्ची पत्रकारिता को निष्पक्ष, वस्तुनिष्ठ और समाज के व्यापक हितों...
नई दिल्ली: रामनाथ गोयनका पत्रकारिता उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में उपराष्ट्रपति ने जवाबदेही सुनिश्चित करके लोकतंत्र को मज़बूत करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका का...
सरकार ने नए सिरे से मंत्रियों को बांटे जिलों के प्रभार
देहरादून। कैबिनेट विस्तार के बाद अब सरकार ने नए सिरे से सभी मंत्रियों को जिलों के प्रभारी मंत्री बना दिए हैं। नियोजन विभाग ने...
समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने ली विभाग की समीक्षा बैठक
देहरादून। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा...
















