26.7 C
Dehradun
Monday, April 13, 2026


spot_img

राज्यपाल ने प्रयागराज में उत्तराखंड मंडपम का भ्रमण किया

देहरादूून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने रविवार को प्रयागराज, उत्तर प्रदेश के सेक्टर 7 कैलाशपुरी मार्ग स्थित उत्तराखंड मंडपम का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने एसडीआरएफ के जवानों से वार्ता की और मंडपम में स्थित स्टॉलों का निरीक्षण किया। राज्यपाल द्वारा हाउस आफ हिमालय, बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति, उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद, उत्तराखंड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद , उत्तराखंड बाघ्ंस एवं रेशा परिषद तथा उत्तराखंड खादी बोर्ड द्वारा प्रदर्शित उत्पादों की सराहना की गई।
राज्यपाल द्वारा मंडपम में स्थित स्टॉल्स की सुंदरता तथा मंडपम में स्थित टेंट सिटी की भव्यता की सराहना की गई तथा राज्य द्वारा विकसित टेंट सिटी में रात्रि विश्राम किया गया। राज्यपाल के उत्तराखंड मंडपम में आगमन पर उद्योग निदेशालय के उपनिदेशक राजेंद्र कुमार द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर राज्यपाल का स्वागत किया गया तथा उन्हें अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। राजेंद्र कुमार द्वारा उन्हें अवगत कराया गया कि उत्तराखंड मंडपम के माध्यम से राज्य के चार धाम शीतकालीन यात्रा स्थलों का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है तथा राज्य की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक  विरासत से श्रद्धालुओं को परिचित कराया जा रहा है। राज्यपाल द्वारा उत्तराखंड मंडपम में की गई व्यवस्थाओं की सराहना की गई तथा डेढ माह से इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी एक्जीबिटर्स, आयोजकों तथा सुरक्षा कर्मियों की सराहना की गई एवं उन्हें धन्यवाद दिया गया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव रविनाथ रामन, सहायक निदेशक उद्योग माधो सिंह रावत, शुभम बहुगुणा, संजय बिष्ट, जीएमवीएन के प्रबंधक दीपक रावत समेत उत्तराखंड मंडपम में प्रतिभाग कर रहे सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

इस वर्ष 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी अमरनाथ यात्रा

0
नई दिल्ली। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर रक्षा बंधन के दिन 28 अगस्त को समाप्त होगी, जो 57 दिनों तक...

उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने पार्सल बुकिंग से 460 करोड़ से अधिक राजस्व...

0
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पार्सल बुकिंग से लगभग 460 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व...

महान पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों ने शोक...

0
नई दिल्ली। दिग्गज पार्श्व गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों से शोक संदेश आ रहे...

भारतीय रेलवे ने प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत 100 परियोजनाओं को...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अंतर्गत भारतीय रेलवे का विस्तार हो रहा है। वर्ष 2025-26 में डेढ़ लाख करोड़ रुपये...

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने ‘मेरा युवा भारत’ मंच के तहत राष्ट्रव्यापी नारी...

0
नई दिल्ली। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने आज मेरा युवा भारत मंच के माध्यम से राष्ट्रव्यापी नारी शक्ति युवा संसद का आयोजन किया।...