32.5 C
Dehradun
Thursday, March 12, 2026


spot_img

गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम में आने वाले तीर्थयात्रियों का आंकड़ा नौ लाख पार पहुंचा

उत्तरकाशी। गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम में आने वाले तीर्थयात्रियों का आंकड़ा आज नौ लाख की संख्या को पार कर गया है। इस बार चारधाम यात्रा शुरू हुए चवालीस दिन की अवधि बीत चुकी है और इस दौरान जिले के दोनों धामों मे पिछले साल की तुलना में लगभग सोलह प्रतिशत और वर्ष 2022 की तुलना में लगभग सैंतीस प्रतिशत अधिक यात्रियों का आगमन हुआ है। जिले में चारधाम यात्रा सुचारू और सुव्यवस्थित रूप से संचालित हो रही है। गत 10 मई को यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही इस बार चवालीस दिनों के भीतर रिकॉर्ड संख्या में कुल 901758 यात्रियों का आगमन हो चुका है। जबकि इन दोनों धामों में यात्रा के शुरूआती चवालीस दिनों के भीतर वर्ष 2022 में 659061 तथा वर्ष 2023 में 778257 तीर्थयात्री पहॅुंचे थे।
इस बार यात्राकाल के शुरूआती चवालीस दिनों के भीतर यमुनोत्री में 442186 तथा गंगोत्री में 459572 श्रद्धालु आ चुके हैं। यमुनोत्री आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में इस बार वर्ष 2022 (285272) की तुलना में 55 प्रतिशत और वर्ष 2023 (368109) की तुलना में 20 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि आंकी गई है। इसी तरह गंगोत्री में भी इस बार श्रद्धालुओं की संख्या में वर्ष 2022 (373789) की तुलना में लगभग 23 प्रतिशत और वर्ष 2023 (410148) की तुलना में 12 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है।
इन दोनों धामों में इस बार तीर्थयात्रियों को लेकर 80128 वाहनों का आगमन हुआ है जो वर्ष 2022 (56973) की तुलना में 40.64 प्रतिशत अधिक तथा वर्ष 2023 (71053) की तुलना में 12.77 प्रतिशत अधिक है।
रिकार्ड संख्या में श्रद्धालुओं की आवागमन के साथ ही जिले में चारधाम यात्रा सुव्यवस्थित और सुचारू रूप से संचालित हो रही है। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट के निर्देशन में अधिकारियों की टीम निरंतर यात्रा व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरस्त बनाए रखने में जुटी है। इस बार अधिक संख्या में यात्रियों के आवागमन को देखते हुए प्रशासन के द्वारा यात्रा रूटों व पड़ावों पर अतिरिक्त यात्री सुविधाओं को जुटाया गया है। सफाई एवं प्रसाधन सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया गया है और प्रत्येक सेक्टर में इन व्यवस्थाओं पर निगरानी रखने के लिए अलग से अधिकारियों की तैनाती भी की गई है। जिससे यात्रा रूटों पर श्रद्धालुओं को काफी सहूलित मिली है और यात्रा अधिक सुविधाजनक हुई है।
चारधाम यात्रा को लेकर इस बार स्वास्थ्य सुविधाएं भी बढाई गई हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों, मेडीकल रिलीफ पोस्ट, स्वास्थ्य मित्रों व मोबाईल मेडीकल टीमों की तैनाती करने के साथ ही दोबाटा-बड़कोट एवं हीना में स्थापित स्क्रीनिंग सेंटर में नियमित रूप से तीर्थयात्रियों की स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई है। जिले में अभी तक 389997 तीर्थयात्रियों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है और 24437 यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

असम दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी और अमित शाह, 10 हजार करोड़ की विकास...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 और 14 मार्च को असम के दो दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरान वे राज्य को...

पूर्व सीएम फारूख अब्दुल्ला पर हमला, फायरिंग में बाल-बाल बचे; डिप्टी सीएम चौधरी भी...

0
जम्मू: नेशनल कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मामला सामने आया है। हमला उस वक्त हुआ जब वे जम्मू के...

‘व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण’, पश्चिम एशिया तनाव के बीच भारत की...

0
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच गुजरात के कांडला बंदरगाह की ओर जा रहे एक मालवाहक जहाज पर हमला होने की...

विकास, सुशासन और जनकल्याण के विकल्प रहित संकल्प के साथ कार्य कर रही सरकारः...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराडीसैंण) में स्थित विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा...

प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के...

0
देहरादून: मध्यपूर्व के देशों में उत्पन्न परिस्थितियों के मद्देनज़र प्रदेश में एलपीजी एवं ईंधन आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा के लिए मुख्य सचिव आनंद...