17.5 C
Dehradun
Wednesday, February 18, 2026


spot_img

बिहार में एनडीए को जनादेश, भाजपा मुख्यालय से बोले पीएम मोदी-बिहार की जनता ने गर्दा उड़ा दिया

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों में एनडीए बंपर जीत की तरफ बढ़ रहा है। राजद के नेतृत्व में महागठबंधन का बुरा हाल है। साफ है कि बिहार की जनता ने पीएम मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर विश्वास जताया है।
भाजपा मुख्यालय पर अपने संबोधन में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, बिहार वो धरती है, जिसने भारत को लोकतंत्र की जननी होने का गौरव दिया है। आज उसी धरती ने लोकतंत्र पर हमला करने वाली ताकतों को धूल चटाई है। बिहार ने फिर दिखाया है, ’झूठ हारता है – जनविश्वास जीतता है’। बिहार ने डंके की चोट पर कह दिया है, जमानत पर चल रहे लोगों का जनता साथ नहीं देगी। बिहार चुनाव के नतीजों में एनडीए को मिली प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दिल्ली स्थित भाजपा के केंद्रीय कार्यालय पहुंचे। पीएम मोदी के कार्यालय पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी-मोदी के नारों से उनका स्वागत किया।
इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं के जोश को देखते हुए बिहारी स्टाइल में अपने गले के गमछे को लहराना शुरू कर दिया। पीएम मोदी के ऐसा करते ही भाजपा कार्यालय में मौजूद कई कार्यकर्ताओं ने इसी स्टाइल में उनका अभिवादन किया।
पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ”यहां उत्साह और उमंग से भरे हुए सभी साथियों- जय छठी मैया। ये प्रचंड जीत, ये अटूट विश्वास… बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया। हम NDA के लोग, हम तो जनता जनार्दन के सेवक हैं। हम अपनी मेहनत से जनता का दिल खुश करते रहते हैं, और हम तो जनता जनार्दन का दिल चुरा कर बैठे हुए हैं, इसलिए आज बिहार ने बता दिया है – फिर एक बार NDA सरकार।”
पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ”बिहार के लोगों ने विकसित बिहार के लिए मतदान किया है। बिहार के लोगों ने समृद्ध बिहार के लिए मतदान किया है। मैंने चुनाव प्रचार के दौरान, बिहार की जनता से रिकॉर्ड वोटिंग का आग्रह किया था और बिहार के लोगों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। मैंने बिहार के लोगों से एनडीए को प्रचंड विजय दिलाने का आग्रह किया था, बिहार की जनता ने मेरा ये आग्रह भी माना।”

 

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सचिव आयुष ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की, चिकित्सालयों के सुदृढ़ीकरण और डिजिटलीकरण को...

0
देहरादून। सचिव आयुष रंजना राजगुरु की अध्यक्षता में आयुष विभाग के महत्वपूर्ण एजेन्डा बिंदुओं पर एक विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें निदेशक...

एनसीओआरडी की 10वीं राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित, एनडीपीएस मामलों में शीघ्र निस्तारण, नशा...

0
देहरादून। सचिवालय सभागार में मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में एनसीओआरडी की 10वीं राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य...

मिसिंग लिंक फंडिंग” से मिलेगी परियोजनाओं को गति : मुख्य सचिव

0
देहरादून: सचिवालय सभागार में मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की परियोजनाओं एवं योजनाओं से संबंधित मिसिंग लिंक फंडिंग की समीक्षा...

सीएम धामी ने मुख्यमंत्री चैंम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में प्रतिभाग किया

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ननूरखेड़ा, देहरादून में मुख्यमंत्री चैंम्पियनशिप ट्रॉफी 2025-26 के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर...

सीएम धामी ने किया ‘चंपावत सरस कॉर्बेट महोत्सव’ का शुभारम्भ

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, देहरादून से वर्चुअल माध्यम से ‘चंपावत सरस कॉर्बेट महोत्सव-2026’ का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर...