23.6 C
Dehradun
Friday, August 28, 2026


spot_img

महीनों की प्लानिंग के बाद हुई थी राजपुर रोड के रिलायंस शोरूम में डकैती

देहरादून: देहरादून के राजपुर रोड में रिलाइंस शोरूम में हुई डकैती के मामले में बड़ा अपडेट आया है। बीते 9 नवम्बर को हुई घटना की सूचना उपरांत चैकिंग होने पर सहसपुर एरिया में बाइक छोड़, बदमाश पब्लिक ट्रांसपोर्ट से जाने की बात प्रकाश में आई है।

साथ ही पुलिस की चेकपोस्ट पर मौजूदगी देखकर बदमाश कार भी छोड़ गए, तलाशी में गाड़ी के अंदर से विभिन्न प्रांतों की तीन नंबर प्लेट भी बरामद हुई है। पुलिस द्वारा जानकारी प्राप्त करने पर दोनो बाइक गुड़गांव से चोरी होना पाया गया जो दो माह पूर्व हुई थी।

इसके अलावा कार भी चोरी की प्रतीत हो रही क्योंकि उसका इंजन और चेसिस नंबर घिस दिया गया जिससे पता न चल सके। पुलिस के अनुसार अब तक के साक्ष्यों के अनुसार यह स्पष्ट है कि घटना महीनो की प्लानिंग के तहत की गई है, जिस प्रकार चोरी के वाहनों का अरेंजमेंट दो माह पूर्व किया गया इसके साथ ही यह बात भी सामने आयी है कि अभी तक रिलायंस स्टोर की पूर्व की आधा दर्जन घटनाओं से एक गैंग का कनेक्शन है जो महीनो पहले प्लानिंग करता है फिर घटना को अंजाम देता है।

SSP देहरादून अजय सिंह ने बताया कि विभिन्न टीम को अलग अलग टास्क दिया गया है, वक्त लग सकता पर गैंग का पर्दाफाश होना तय है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सरकार ने प्याज़ की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बफर स्टॉक से प्याज की...

0
नई दिल्ली। सरकार ने आने वाले महीनों में प्याज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और मौसमी कीमतों को कम करने के लिए बफर स्टॉक...

प्रधानमंत्री मोदी 29 अगस्त को उज्बेकिस्तान और किर्गिस्‍तान की चार दिन की यात्रा पर...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को उज्बेकिस्तान और किर्गिस्‍तान की चार दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के...

नेपाल में बाढ़ से 84 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया : विदेश मंत्रालय

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया है कि नेपाल में बाढ़ के बाद अभी भी 290 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो पाया है,...

नेपाल में बाढ़ से मृतकों की संख्या 359 हुई, हजारों लोग लापता

0
नई दिल्ली। नेपाल में कल आई बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 359 हो गई है और हजारों लोग लापता हैं। अधिकारी लापता लोगों...

उत्तराखंड को वन एवं जैव विविधता संरक्षण के लिये केंद्र सरकार का मिल रहा...

0
देहरादून। उत्तराखंड की समृद्ध वन संपदा, जैव विविधता एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और संवर्धन के लिए केंद्र सरकार का राज्य को निरंतर सहयोग...