देहरादून। हरेला का अवकाश 16 जुलाई और ईगास-बग्वाल का अवकाश एक नवंबर को होगा। गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को, महाशिवरात्रि पर 26 फरवरी को, ईद-उल-फितर पर 31 मार्च को, रामनवमी पर छह अप्रैल को होगा।
नए साल से ठीक पहले सरकार ने सार्वजनिक अवकाश का कैलेंडर जारी कर दिया। सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार सुमन की ओर से ये कैलेंडर जारी किया गया है। इसमें 25 सार्वजनिक अवकाश शामिल हैं। उत्तराखंड के हरेला, ईगास-बग्वाल का इस बार भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा। होली पर दो दिन का अवकाश रखा गया है।
होलिका दहन पर 13 मार्च को और होली के उपलक्ष्य में 14 मार्च को अवकाश रहेगा। हरेला का अवकाश 16 जुलाई और ईगास-बग्वाल का अवकाश एक नवंबर को होगा। गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को, महाशिवरात्रि पर 26 फरवरी को, ईद-उल-फितर पर 31 मार्च को, रामनवमी पर छह अप्रैल को, महावीर जयंती का अवकाश 10 अप्रैल को, आंबेडकर जयंती का अवकाश 14 अप्रैल को, गुड फ्राइडे का अवकाश 18 अप्रैल को, बुद्ध पूर्णिमा का 12 मई, ईद-उल-जुहा का सात जून को अवकाश घोषित किया गया है।
मुहर्रम का छह जुलाई, रक्षाबंधन का नौ अगस्त, स्वतंत्रता दिवस का 15 अगस्त, ईद मिलाद का पांच सितंबर, गांधी जयंती का दो अक्तूबर, दशहरे का दो अक्तूबर, वाल्मिकी जयंती का सात अक्तूबर, दीपावली का 20 अक्तूबर, गोवर्धन पूजा का 22 अक्तूबर, गुरु नानक जयंती का पांच नवंबर और क्रिसमस का 25 दिसंबर को अवकाश रहेगा।
प्रदेश सरकार ने छुट्टियों का कैलेंडर किया जारी, 25 सार्वजनिक अवकाश शामिल
Latest Articles
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बौखलाए ट्रंप, 10 से बढ़ाकर 15 प्रतिशत किया...
नई दिल्ली। बीते दिन अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने दुनिया पर थोपे गए ट्रंप टैरिफ को रद कर दिया था। इस बात से बौखलाए ट्रंप...
‘दुनिया के दबाव में झुकेगा नहीं ईरान’, अमेरिका से तनाव के बीच राष्ट्रपति पेजेशकियन...
तेहरान। अमेरिका के साथ परमाणु वार्ता के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने शनिवार को कहा कि उनका देश दुनिया की ताकतों के...
छत्तीसगढ़, गोवा, अंडमान-निकोबार और तीन अन्य राज्यों में मतदाता सूची जारी, लाखों नाम कटे
नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने शनिवार को केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गोवा समेत छह राज्यों के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया पूरी करने के...
दून में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल से मारपीट
देहरादून। राजधानी देहरादून स्थित प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ पर निदेशक के साथ मारपीट...
सीमांत क्षेत्रों के निवासी देश की सीमा के प्रहरीः सीएम
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को जनपद चमोली के बिरही (बेडूबगड़) में नीति-माणा जनजाति कल्याण समिति की ओर से आयोजित तीन दिवसीय...

















