16.2 C
Dehradun
Saturday, April 11, 2026


spot_img

एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स व पुलिस टीम ने 45 लाख रू की कीमत हेरोइन सहित दो नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

देहरादून। मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के लिये एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को उत्तराखण्ड के सभी जनपदों में कड़ी निगरानी रखते हुये कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में उत्तराखण्ड एसटीएफ की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा थाना रायवाला देहरादून पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में थाना रायवाला देहरादून क्षेत्र से 2 अभियुक्तों 1.ऐजाद खान पुत्र नवाब खान उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम सेमरा बनविनपुर सहसवान थाना मुजरिया जिला बदायूँ उत्तर प्रदेश हाल निवासी आजाद कॉलोनी थाना पटेलनगर 2. नूर आलम पुत्र तमन्ना अली उम्र 32 वर्ष निवासी आर्यनगर पुल के पास लेन नम्बर 04 डालनवाला देहरादून को 151 ग्राम अवैध हेरोइन कीमत लगभग 45 लाख रूपये के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों द्वारा पूछने पर बताया गया कि वह यह माल जनपद बदायूं उत्तर प्रदेश से लेकर आए थे। अभियुक्तों द्वारा पूछने पर बताया कि वह इस ड्रग्स को स्थानीय स्तर पर छोटी छोटी पुड़िया बनाकर स्कूल कॉलेज के छात्रों एवं नशे के आदि व्यक्तियों को सप्लाई करने का काम करते थे जिसकी ऐवज में हम अधिक मुनाफा कमाते थे यह काम हम काफी समय से अधिक धन कमाने की लालच में कर रहे थे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

लेबनान में इजरायली हमलों पर भारत ने जताई गहरी चिंता, कहा- अंतरराष्ट्रीय कानून का...

0
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत ने लेबनान पर हो रहे लगातार हमले और इसकी वजह से नागरिकों की बड़ी...

परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की उपलब्धि की दुनिया भर में हो रही...

0
नई दिल्ली। परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की ऐतिहासिक सफलता का वैश्विक स्तर पर जमकर सराहना हो रही है। तमिलनाडु के कलपक्कम में...

42 कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ सशस्त्र माओवाद से मुक्त हुआ तेलंगाना, राज्य के...

0
नई दिल्ली। तेलंगाना राज्य 42 माओवादी कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ ही अब पूरी तरह से भाकपा (माओवादी) सशस्त्र संगठनों से मुक्त हो गया...

चारधाम यात्रा-2026″ को लेकर डीजीपी की हाई-लेवल बैठक, सुरक्षा से यातायात तक तैयारियों की...

0
देहरादून। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ की अध्यक्षता में आगामी चारधाम एवं हेमकुण्ड साहिब यात्रा-2026 की तैयारियों के सम्बन्ध में आज सरदार पटेल भवन, स्थित...

उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के पहले चरण का शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के प्रथम चरण का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि) गुरमीत सिंह तथा...