जयपुर: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बुधवार को कहा कि कुछ ताकतें भारत की प्रगति को पचा नहीं पा रहीं और इसे खंडित करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भारतीयता हमारी पहचान है और हम राष्ट्रवाद से कभी समझौता नहीं कर सकते। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बुधवार को राजस्थान के जयपुर में सोहन सिंह स्मृति कौशल विकास केंद्र के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा, ‘कुछ ऐसी ताकतें हैं देश में और बाहर, जो भारत की प्रगति को पचा नहीं पा रहीं। देश को खंडित करने का, देश को विभाजित करने का, देश की संस्थाओं को अपमानित करने का काम सुनियोजित तरीके से किया जा रहा है।’ उन्होंने कहा, ‘आम लोग महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं, हमें एकजुट होकर हर राष्ट्र-विरोधी ‘विमर्श’ को बेअसर करना होगा।’
उपराष्ट्रपति ने कहा कि ‘विकसित भारत 2047’ अब सपना नहीं बल्कि लक्ष्य है। यह लक्ष्य निश्चित रूप से प्राप्त होगा। उन्होंने कहा, ‘हम भारतीय हैं, भारतीयता हमारी पहचान है। राष्ट्रवाद से हम कभी समझौता नहीं कर सकते। यह राष्ट्रवाद में निहित्त है कि देश का हर व्यक्ति अपने आप को समृद्ध और सुखी पाये और यह तभी संभव है, जब हमारी सोच कुटीर उद्योगों, ग्रामीण उद्योगों जाए।’ वहीं इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि, विकसित भारत का रास्ता ग्रामीण परिपेक्ष से जाता है, लघु उद्योग से जाता है, कौशल केंद्र से जाता है। उन्होंने कहा, देश के हर व्यक्ति की समृद्धि तभी संभव है, जब हमारी सोच कुटीर उद्योग, ग्रामीण उद्योग और लघु उद्योग पर जाए। उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा, कौशल मनुष्य को तपस्वी बनाता है और हौसले के साथ एक आत्म सम्मान भी देता है! समाज में संतुलन की आवश्यकता है! हमारे अधिकार हैं, पर अधिकारों के साथ-साथ हमें कर्तव्य बोध भी होना चाहिए।
‘देश में और बाहर कुछ ऐसी ताकतें हैं जो भारत की प्रगति को पचा नहीं पा रही: उपराष्ट्रपति धनखड़
Latest Articles
खनन मंत्रालय ने खनिज-नीलामी द्वितीय संशोधन नियम-2026 अधिसूचित किए
नई दिल्ली। खनन मंत्रालय ने खानों के संचालन में तेजी लाने और खनन क्षेत्र में व्यापार सुगमता बढ़ाने के लिए खनिज-नीलामी द्वितीय संशोधन नियम-2026...
बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान तीन दिन की भारत यात्रा पर नई दिल्ली...
नई दिल्ली। बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान तीन दिन की भारत यात्रा पर आज शाम नई दिल्ली पहुंचे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर...
निर्वाचन आयोग ने असम, केरल और पुडुचेरी चुनाव के लिए आईईवीपी-2026 कार्यक्रम शुरू किया
नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने नई दिल्ली में आगामी असम, केरल और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के लिए अंतर्राष्ट्रीय चुनाव आगंतुक कार्यक्रम-आईईवीपी-2026 का शुभारंभ किया।...
इग्नू के 39वें दीक्षांत समारोह में 3.24 लाख से अधिक उपाधिधारकों को प्रदान की...
देहरादून। इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने मुख्यालय सहित देशभर के 51 क्षेत्रीय केंद्रों पर अपना 39वां दीक्षांत समारोह मनाया। दीक्षांत समारोह में मुख्य...
प्रधानमंत्री 14 अप्रैल को करेंगे दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का शुभारम्भ, मुख्यमंत्री ने तैयारियों को...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आगामी 14 अप्रैल को प्रस्तावित प्रधानमंत्री के उत्तराखण्ड आगमन एवं दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर (दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे)...

















