देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ, यूपी एसटीएफ तथा वाइल्ड लाइफ क्राइम कस्ट्रोल ब्यूरो दिल्ली की टीम ने एक ज्वाइंट आपरेशन में बरेली क्षेत्र से तीन वन्य जीव तस्कारों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो हाथी दांत बरामद किए हैं। तस्करों के खिलाफ थाना सीवीगंज, बरेली में वन्यजीव अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
उत्तराखंड एसटीएफ के एसएसपी नवनीत भुल्लर ने बताया कि एसटीएफ को उत्तराखण्ड और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जनपदों में वन्यजीव अंगो की तस्करी का इनपुट मिल रहा था, जिस पर एसटीएफ की एक टीम को गोपनीय रुप से इस पर कार्यवाही हेतु लगाया गया था। इन तस्करों का भारी मात्रा में वनजीव अंगो के साथ बरेली में लोकेशन मिलने पर उत्तराखंड एसटीएफ के सीओ आरबी चमोला के नेतृत्व में उत्तराखण्ड एसटीएफ, यूपी एसटीएफ तथा डब्ल्यूसीसीबी दिल्ली की संयुक्त टीम ने बरेली के थाना सीवी गंज क्षेत्र में छापा मार कर तीन अन्तर्राज्यीय वनजीव तस्करों को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से दो हाथी दांत (करीब सवा तीन फुट लंबाई के) बरामद किए गये है। भुल्लर ने बताया कि हाथी का शिकार कब, कहां और किस तरह किया गया, यह पूछताछ के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। उन्होंने बताया कि पकड़े गए तस्करों के खिलाफ थाना सीवीगंज जनपद बरेली में वन्यजीव अधि. (वाइल्ड लाइफ एक्ट) के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्कर लम्बे समय से वन्यजीव अंगो की तस्करी में लिप्त थे। गिरफ्तार तस्करों के नाम आदित्य विक्रम पुत्र सत्येंद्र सिंह, निवासी मां वैष्णो कुंज, ग्रीन पार्क, थाना बारादरी, जनपद बरेली, उत्तर प्रदेश, नत्था सिंह पुत्र स्व. गुरदयाल सिंह निवासी गंगा बेहड़ फॉर्म, थाना मिगहसन, जिला लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश हाल नानकमत्ता गुरुद्वारा, थाना नानकमत्ता, जनपद उधम सिंह नगर व करण सिंह पुत्र स्व. सेवाराम निवासी, गली नंबर 1 मकान नंबर 3 थाना बारादरी, जनपद बरेली, उत्तर प्रदेश बताये जा रहे है।
दो हाथी दांत के साथ तीन वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार
Latest Articles
वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों के...
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल तथा उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने...
त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकताः मुख्यमंत्री
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में सशक्त बहना उत्सव के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों से विभिन्न...
राज्य कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय, सहकारिता नीति को मिली...
देहरादून। राज्य कैबिनेट बैठक में 17 प्रस्तावों पर मुहर लगी। सहकारिता नीति-2026 को मंजूरी दी गई। वहीं सीएनजी वाहनों को ग्रीन सेस में छूट...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा राजनयिकों से स्थानीय समुदायों से जुड़ने का आह्वान किया
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा राजनयिकों से अपनी तैनाती के देशों में जमीनी स्तर पर मजबूत संपर्क स्थापित करने और स्थानीय समुदायों...
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल 25वीं भारत-चीन सीमा वार्ता के लिए बीजिंग पहुंचे
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल आज चीन की राजधानी बीजिंग पहुंचे। वे कल चीन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार वांग यी के साथ...
















