23.2 C
Dehradun
Friday, August 28, 2026


spot_img

उत्तराखंड में लेक्चर बनने के लिए पास करना होगा TET, प्रमोशन के आधार पर मिलेगा प्रमोशन |Postmanindia

उत्तराखंड में नई शिक्षा नीति को लागू करने को लेकर शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय की अध्यक्षता में बनी टास्क फोर्स की आज दूसरी बैठक सम्पन्न हुई. शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने समिति के सदस्यों की राय से नई शिक्षा नीति लागू करने को लेकर सुझाव लिए. बैठक में कई महत्वपूर्ण सुझाव सदस्यों के द्वारा नई शिक्षा नीति में दिए गए . इस बैठक में सबसे अहम सुझाव शिक्षकों उसके तहत प्रवक्ता पदों पर भी TET पास प्रशिक्षकों को ही नियुक्ति देने का सुझाव प्राप्त हुआ. यानी कि अगर सुझाव पर अमल हुआ तो नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद प्रवक्ता पदों पर उन्हीं अभ्यर्थियों को योग्य माना जाएगा, जिन्होंने टीईटी पास किया हो. अभी तक प्राथमिक और एलटी पदों पर ही टीईटी की अनिवार्यता है. लेकिन प्रवक्ता पदों पर टीईटी की अनिवार्यता होने के बाद प्रवक्ता पद के चयन में एक और मानक जुड़ जाएगा

जिसमें ढांचागत विकास पर ध्यान दिए जाने के साथ एक शिक्षक प्रशिक्षण मॉडल विकसित करने हेतु सुझाव दिए गए पाठ्यक्रम विकास से पूर्व अध्यापकों को प्रशिक्षित किए जाए ताकि भारतीय संस्कृति एवं ज्ञान को समय तरीके से प्रस्तुत किया जा सके प्राथमिक स्तर एवं माध्यमिक स्तर पर प्रयोगात्मक शिक्षण एवं परीक्षा की भी बात कही गई, सब्जेक्ट चुनने  के विकल्प इस प्रकार को कि छात्रों को सब्जेक्ट चुनने में कठिनाई न हो सके व्यवसायिक शिक्षा के अंतर्गत राज्य की संस्कृति एवं ज्ञान को भी संभावित किया जाए खेलो को महत्व देते हुए खेल के प्रति समर्पित संस्थानों को विकसित किया जाए. निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण द्वारा कहा गया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन हेतु समय-समय पर वेबिनार आयोजित किए गए . जिससे लोगों के प्रति जानकारी बढ़ी  है

शिक्षा मंत्री ने कहा कि हमें अपने धार्मिक ग्रंथों दर्शनिकों  से सीख लेकर हमें शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने की आवश्यकता है नई शिक्षा नीति को चरणबद्ध ढंग से लागू किया जाएगा शिक्षा मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में शैक्षिक गुणवत्ता में वृद्धि करने हेतु तथा उत्कृष्ट विद्यालय उपलब्ध कराने के लिए अटल उत्कृष्ट विद्यालय स्थापित किए गए हैं शिक्षा मंत्री कहा कि इस बात का अधिक ध्यान रखना चाहिए ताकि तकनीकी का अधिक से अधिक उपयोग किया जा सके और साथ ही उत्तरदायित्व भी निर्धारित किया जाए शिक्षा मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में नई शिक्षा नीति पूर्ण रुप से लागू की जाएगी

यह भी पढ़ें: देहरादून में नाइट कर्फ़्यू को लेकर दिशा निर्देश जारी, पढ़ें क्या है नई गाइडलाइन

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सरकार ने प्याज़ की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बफर स्टॉक से प्याज की...

0
नई दिल्ली। सरकार ने आने वाले महीनों में प्याज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और मौसमी कीमतों को कम करने के लिए बफर स्टॉक...

प्रधानमंत्री मोदी 29 अगस्त को उज्बेकिस्तान और किर्गिस्‍तान की चार दिन की यात्रा पर...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को उज्बेकिस्तान और किर्गिस्‍तान की चार दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के...

नेपाल में बाढ़ से 84 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया : विदेश मंत्रालय

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया है कि नेपाल में बाढ़ के बाद अभी भी 290 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो पाया है,...

नेपाल में बाढ़ से मृतकों की संख्या 359 हुई, हजारों लोग लापता

0
नई दिल्ली। नेपाल में कल आई बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 359 हो गई है और हजारों लोग लापता हैं। अधिकारी लापता लोगों...

उत्तराखंड को वन एवं जैव विविधता संरक्षण के लिये केंद्र सरकार का मिल रहा...

0
देहरादून। उत्तराखंड की समृद्ध वन संपदा, जैव विविधता एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और संवर्धन के लिए केंद्र सरकार का राज्य को निरंतर सहयोग...