26.2 C
Dehradun
Saturday, March 28, 2026


spot_img

दुखद: उत्तराखंड का लाल जम्मू कश्मीर में शहीद, मचा कोहराम

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के लिए बुरी खबर है। पिथौरागढ़ जिले के रहने वाले जवान का जम्मू-कश्मीर में निधन हो गया है। जवान के निधन की खबर से उनके परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

मिली जानकारी के अनुसार कनालीछीना विकासखंड के गैनाली गांव निवासी महेंद्र सिंह धोनी उम्र 42 वर्ष जम्मू कश्मीर में 54 बंगाल इंजीनियर में हवलदार के पद पर तैनात थे और इन दिनों कश्मीर के उधमपुर में तैनात थे। जानकारी के अनुसार जवान का निधन बाथरूम में पैर फिसल जाने के कारण हुआ है।

गुरुवार को जम्मू सेना कार्यालय से जवान के पिता भीम सिंह धामी को फोन पर बेटे की मौत की खबर मिली। जवान के निधन की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया और परिजन बेसुध हो गए। जानकारी मिली है कि घर पर उनकी पत्नी मीना और बच्ची, दादा और दादी पुष्पा धामी रहते हैं। जवान की एक 19 महीने की बच्ची है। वर्तमान में जवान का परिवार नगर के विण क्षेत्र में रहता है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सीबीआई ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे...

0
नई दिल्ली: केंद्रीय अनवेषण ब्‍यूरो ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे हैं और दो अभियुक्‍तों को गिरफ्तार...

PM की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक: राज्यों को सप्लाई चेन दुरुस्त रखने के निर्देश,...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। यह बैठक डिजिटल माध्यम से हुई। बैठक में पश्चिम एशिया...

उपराष्ट्रपति ने कहा कि सच्ची पत्रकारिता को निष्पक्ष, वस्तुनिष्ठ और समाज के व्यापक हितों...

0
नई दिल्ली: रामनाथ गोयनका पत्रकारिता उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में उपराष्ट्रपति ने जवाबदेही सुनिश्चित करके लोकतंत्र को मज़बूत करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका का...

सरकार ने नए सिरे से मंत्रियों को बांटे जिलों के प्रभार

0
देहरादून। कैबिनेट विस्तार के बाद अब सरकार ने नए सिरे से सभी मंत्रियों को जिलों के प्रभारी मंत्री बना दिए हैं। नियोजन विभाग ने...

समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने ली विभाग की समीक्षा बैठक

0
देहरादून। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा...