देहरादून। उत्तराखंड में आए दिन पर्यटकों के डूबने की घटनाएं सामने आ रही है। ताजा मामला टिहरी जिले के शिवपुरी के पास का है। जहां दो युवक नहाते समय गंगा में की लहरों में बह गए। जिनका अभी तक पता नहीं चल पाया है। पर्यटकों की गंगा में बहने की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के ओखला निवासी आकाश और संदीप अपने दोस्त सचिन पुत्र राम तीरथ निवासी मजदूर कल्याण कैंप दिल्ली, राजीव चौधरी पुत्र सुभाष चंद निवासी साकेत दिल्ली और महेश पुत्र डालचंद निवासी शक्ति विहार मीठापुर दिल्ली के साथ ऋषिकेश घूमने आए थे। जो रात के करीब दो बजे शिवपुरी आए और होटल में कमरा लिया। जहां आकाश और संदीप नहाने के लिए होटल से नीचे गंगा उतर गए।
जहां दोनों गंगा में मस्ती करते हुए नहाने लगे। तभी दोनों का संतुलन बिगड़ गया और पानी की लहरों की चपेट में आ गए। जिससे दोनों बहने लगे। यह मंजर देख बाकी दोस्तों के होश उड़ गए। उन्होंने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया, लेकिन वो उन्हें बचा नहीं सके। इसके बाद दोस्तों ने आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
एसडीआरएफ की डीप डाइविंग टीम ने जल पुलिस और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर सर्चिंग अभियान चलाया, लेकिन अभी तक उनका पता नहीं चल पा रहा है। उधर, दोस्तों ने घटना की सूचना उनके परिजनों को दे दी है। जिसके बाद दोनों ही परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। डूबने वाले युवकों में आकाश पुत्र इंदरपाल (उम्र 23 वर्ष), निवासी- ओखला, नई दिल्ली व संदीप पुत्र गणेश (उम्र 23 वर्ष), निवासी- ओखला, नई दिल्ली शामिल हैं।
गंगा में डूबे दो पर्यटक, सर्च ऑपरेशन जारी
Latest Articles
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए शिक्षा...
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए शिक्षा को एक परिवर्तनकारी उपकरण बताया है। मोतिहारी में...
सरकार देशभर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए हर...
नई दिल्ली। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा है कि सरकार देश भर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के...
खाड़ी देशों के साथ सरकार के मज़बूत संबंध कठिन समय में वहां मौजूद भारतीयों...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने कहा है पश्चिम एशिया में रहने वाले भारतीयों, विशेषकर केरलवासियों की...
मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों में देहरादून मास्टर प्लान 2041 की कवायद तेज
देहरादून। राजधानी देहरादून के सुनियोजित, संतुलित और दीर्घकालिक विकास की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने मास्टर प्लान...
प्रधानमंत्री के आगमन से पहले देहरादून में तैयारियां तेज, डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित देहरादून भ्रमण एवं दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस हाईवे के लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी...

















