26.6 C
Dehradun
Saturday, March 28, 2026


spot_img

ऊर्जा मंत्री हरक सिंह की अध्यक्षता में उपनल कर्मियों के बेतन निर्धारण सम्बंधी महत्वपूर्ण बैठक आज |Postmanindia

उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर सामने आ रही है प्रदेश के 21 उपनल कर्मियों हेतु सरकार द्वारा समान कार्य समान वेतन को लेकर दिए गए आश्वासन के बाद कैबिनेट द्वारा गठित उपसमिति की अहम बैठक कुछ देर बाद आयोजित की जाएगी. जिसमें तमाम विभागों से जुड़े प्रशासन के आला अधिकारी शामिल होंगे. सूत्रों की मानें तो सरकार उपनल कर्मियों के अलग अलग मद में कटने वाले जीएसटी की व्यवस्था को समाप्त करते हुए एक मुस्त अलग-अलग श्रेणी में वेतनमान तय करने पर विचार कर रही है.

इसके साथ ही हर 3 महीने में मिलने वाले प्रोत्साहन भत्ते को भी वेतनमान के साथ ही नियत किया जाएगा, ताकि अलग-अलग श्रेणी में काम कर रहे उपनल कर्मियों को नियमित एकमुश्त वेतन मिल सके. इधर ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत ने बीते गुरुवार को उपनल महासंघ के तमाम पदाधिकारियों से बातचीत करते हुए उन्हें इस दिशा में सरकार की तरफ से सकारात्मक आश्वासन दिया है. हरक सिंह रावत ने उपनल महासंघ के तमाम पदाधिकारियों को इस बात का भी आश्वासन दिया है कि सरकार कई मुद्दों पर शिथिलीकरण करने के लिए तैयार है लेकिन अपने कर्मियों को भी सरकार के साथ खड़ा होकर इस कवायद में सकारात्मक भूमिका निभानी होगी.

यह भी पढ़ें: पोस्टमैन इंडिया की खबर पर मुहर, ADG अभिनव कुमार को सीएम ने सौंपी बड़ी ज़िम्मेदारी

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सीबीआई ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे...

0
नई दिल्ली: केंद्रीय अनवेषण ब्‍यूरो ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे हैं और दो अभियुक्‍तों को गिरफ्तार...

PM की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक: राज्यों को सप्लाई चेन दुरुस्त रखने के निर्देश,...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। यह बैठक डिजिटल माध्यम से हुई। बैठक में पश्चिम एशिया...

उपराष्ट्रपति ने कहा कि सच्ची पत्रकारिता को निष्पक्ष, वस्तुनिष्ठ और समाज के व्यापक हितों...

0
नई दिल्ली: रामनाथ गोयनका पत्रकारिता उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में उपराष्ट्रपति ने जवाबदेही सुनिश्चित करके लोकतंत्र को मज़बूत करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका का...

सरकार ने नए सिरे से मंत्रियों को बांटे जिलों के प्रभार

0
देहरादून। कैबिनेट विस्तार के बाद अब सरकार ने नए सिरे से सभी मंत्रियों को जिलों के प्रभारी मंत्री बना दिए हैं। नियोजन विभाग ने...

समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने ली विभाग की समीक्षा बैठक

0
देहरादून। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा...