30.2 C
Dehradun
Monday, April 13, 2026


spot_img

केंद्रीय मंत्री शिवराज ने हेलीकॉप्टर-नावों से किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा

विजयवाड़ा : बाढ़ से जूझ रहे आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा का बृहस्पतिवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने विजयवाड़ा का हवाई सर्वे किया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का नाव में बैठकर जायजा लिया। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने शिवराज सिंह को बाढ़ के बारे में जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विजयवाड़ा में अभूतपूर्व संकट की स्थिति है।
उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री नायडू के नेतृत्व में दिन-रात काम किया और केंद्र ने भी भरपूर सहयोग किया। NDRF की टीमें यहां लगातार काम कर रही हैं। इतने भयानक जल प्रलय के बाद भी मानव जीवन का नुकसान बहुत न्यूनतम हुआ है। ड्रोन के जरिये फंसे हुए लोगों तक खाने के पैकेट, दूध और पानी पहुंचाया जा रहा है। युद्ध स्तर पर सफाई का काम चल रहा है।
शिवराज सिंह ने कहा कि फसलों को भी बहुत नुकसान हुआ है। लगभग दो लाख किसान प्रभावित हुए हैं। नुकसान का आकलन करने का काम शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि पांच दिन से लोगों के घरों में पानी भरा हुआ है। ऐसी बारिश 50 सालों में कभी नहीं हुई है। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की टीम को धन्यवाद कि कठिन परिस्थिति में राज्य सरकार और अन्य फोर्स लगे हुए हैं। केंद्र सरकार राज्य सरकार के साथ खड़ी है। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दग्गुबाती पुरंदेश्वरी ने राज्य मंत्री नारा लोकेश के साथ विजयवाड़ा में प्रकाशम बैराज का निरीक्षण किया।
तेलंगाना के लोगों को राहत देने के लिए वित्त मंत्रालय ने बीमा कंपनियों को सख्त निर्देश दिए हैं। वित्त मंत्रालय ने कहा कि बारिश और बाढ़ से प्रभावित लोगों के दावों को सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनियां तेजी से निपटाएं। वित्त मंत्रालय ने निर्देश दिए कि बीमा कंपनी अपने नोडल अधिकारी के नाम और संपर्क नंबर व्यापक रूप से जगह-जगह चस्पा करें। ताकि पॉलिसीधारक कंपनी से संपर्क कर सके। मंत्रालय ने बीमा कंपनियों को दावा प्रक्रिया को सरल बनाने और विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिए।
आंध्र प्रदेश में बाढ़ से जूझ रहे लोगों तक राहत और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने के लिए ड्रोन तैनात किए गए हैं। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा कि 40 किलोग्राम तक वजन ले जाने में सक्षम यह ड्रोन विजयवाड़ा के बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों तक खाना और अन्य सामान पहुंचा रहे हैं। नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि ड्रोन में आपातकालीन स्थिति में समय पर राहत पहुंचाने की क्षमता है। भविष्य में इस मॉडल का उपयोग आपदा राहत के लिए भी किया जाएगा। मंत्रालय ने यह भी कहा कि राहत अभियान को तेज करने के लिए देश के कई इलाकों से ड्रोन मंगाए गए हैं। राहत कार्यों के लिए ड्रोन का प्रयोग करने वाला आंध्र प्रदेश देश का पहला दक्षिण भारतीय राज्य बन गया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

इस वर्ष 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी अमरनाथ यात्रा

0
नई दिल्ली। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर रक्षा बंधन के दिन 28 अगस्त को समाप्त होगी, जो 57 दिनों तक...

उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने पार्सल बुकिंग से 460 करोड़ से अधिक राजस्व...

0
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पार्सल बुकिंग से लगभग 460 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व...

महान पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों ने शोक...

0
नई दिल्ली। दिग्गज पार्श्व गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों से शोक संदेश आ रहे...

भारतीय रेलवे ने प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत 100 परियोजनाओं को...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अंतर्गत भारतीय रेलवे का विस्तार हो रहा है। वर्ष 2025-26 में डेढ़ लाख करोड़ रुपये...

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने ‘मेरा युवा भारत’ मंच के तहत राष्ट्रव्यापी नारी...

0
नई दिल्ली। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने आज मेरा युवा भारत मंच के माध्यम से राष्ट्रव्यापी नारी शक्ति युवा संसद का आयोजन किया।...