32.5 C
Dehradun
Thursday, March 12, 2026


spot_img

यूपी सीएम योगी का तोहफा, डबलडेकर सिटी बस में महिलाओं को मिलेगी 50 प्रतिशत छूट, शनिवार को मुफ्त होगा सफर

लखनऊ: प्रदेश की पहली डबलडेकर इलेक्ट्रिक सिटी बस में एमएसटी पर महिलाओं को 50 प्रतिशत छूट मिलेगी। हर शनिवार को इस बस से हेरिटेज टूर कराया जाएगा, जिसमें महिलाएं मुफ्त सफर कर सकेंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ये बातें शनिवार को डबलडेकर इलेक्ट्रिक सिटी बस के उद्घाटन के बाद आकांक्षा हाट की ओर से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने कहा, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में इस बस की शुरुआत महत्वपूर्ण कदम है। यह प्रदूषण कम करने में सहायक सिद्घ होगी। आकांक्षा हाट के कार्यक्रम में शामिल होने से पूर्व उन्होंने बस को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ बस में सफर भी किया और बस की खूबियों के बारे में जाना।
मुख्यमंत्री ने कहा, प्रदेश की पहली डबलडेकर इलेक्ट्रिक बस सेवा यातायात की समस्या दूर करने में मदद करेगी। आने वाले समय में प्रदेश के दूसरे प्रमुख शहरों में भी इसी तरह की डबलडेकर इलेक्ट्रिक बस सेवाएं शुरू की जाएंगी। यहां पर हिंदुजा ग्रुप इलेक्ट्रिक व्हीकल का प्लांट भी लगा रहा है। उत्पादन जल्द ही शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में स्थानीय कला और सेल्फ हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार विभिन्न योजनाओं पर काम कर रही है। इसके जरिये यहां के कारीगरों को नया मंच और रोजगार के के भरपूर मौके दिए जा रहे हैं।
सिटी ट्रांसपोर्ट के एमडी आरके त्रिपाठी ने बताया कि डबलडेकर इलेक्टि्रक सिटी बस का रेगुलर संचालन रविवार से शुरू होगा। कमता बस स्टेशन से एयरपोर्ट मोड़ के बीच वाया शहीद पथ यह बस चलाई जाएगी। इसका न्यूनतम किराया 12 रुपये, तो अधिकतम 45 रुपये रखा गया है। यह बस 65 सीटर है। डबलडेकर बस जब शनिवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान से बाहर निकली, तो लोग उसे एकटक देखते रहे। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस बस की पहली यात्रा स्कूली बच्चों को कराई गई। बस प्रतिष्ठान से अंबेडकर पार्क होते हुए 1090 चौराहे, जनेश्वर मिश्र पार्क के रास्ते इंदिरागांधी प्रतिष्ठान लौटी। लौटने पर बच्चों ने अपने अनुभव भी साझा किए।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

असम दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी और अमित शाह, 10 हजार करोड़ की विकास...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 और 14 मार्च को असम के दो दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरान वे राज्य को...

पूर्व सीएम फारूख अब्दुल्ला पर हमला, फायरिंग में बाल-बाल बचे; डिप्टी सीएम चौधरी भी...

0
जम्मू: नेशनल कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मामला सामने आया है। हमला उस वक्त हुआ जब वे जम्मू के...

‘व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण’, पश्चिम एशिया तनाव के बीच भारत की...

0
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच गुजरात के कांडला बंदरगाह की ओर जा रहे एक मालवाहक जहाज पर हमला होने की...

विकास, सुशासन और जनकल्याण के विकल्प रहित संकल्प के साथ कार्य कर रही सरकारः...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराडीसैंण) में स्थित विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा...

प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के...

0
देहरादून: मध्यपूर्व के देशों में उत्पन्न परिस्थितियों के मद्देनज़र प्रदेश में एलपीजी एवं ईंधन आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा के लिए मुख्य सचिव आनंद...