14.1 C
Dehradun
Sunday, March 22, 2026


spot_img

मेडिकल अस्पताल में पांच मरीजों की मौत पर हंगामा, डॉक्टर को बनाया बंधक

भागलपुर: पूर्वी बिहार के सबसे बड़े अस्पताल मायागंज के फैब्रिकेटेड वार्ड में महज एक घंटे के भीतर पांच मरीजों की मौत हो गई, जिसके बाद अस्पताल में हंगामा मच गया। गुस्साए परिजनों ने डॉक्टर को बंधक बना लिया और अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह हालात को काबू में किया, लेकिन परिजन अस्पताल की अव्यवस्था को लेकर आक्रोशित नजर आए।
पहली घटना में कहलगांव के विक्रमशिला निवासी विनोद राम की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि मामूली समस्या के बावजूद डॉक्टरों ने सही तरीके से इलाज नहीं किया और सलाह लेने पर मरीज को नजरअंदाज कर दिया। उनकी मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने डॉक्टर को बंधक बना लिया, हालांकि सुरक्षा गार्डों ने किसी तरह स्थिति को संभाला। दूसरी घटना में फल विक्रेता कन्हैया पासवान की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वे काम के दौरान अचानक अचेत हो गए थे, जिसके बाद उन्हें मायागंज अस्पताल लाया गया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में पहले से हंगामा हो रहा था, जिसके कारण डॉक्टरों और स्टाफ ने उनकी ओर ध्यान नहीं दिया। इलाज मिलने से पहले ही उनकी सांसें थम गईं।
तीसरी घटना किरण देवी की है, जिन्हें पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि गार्ड ने उन्हें यह कहकर चुप करा दिया कि “यह मरने की जगह है।” परिजनों का दावा है कि गलत इंजेक्शन देने की वजह से उनकी मौत हुई। लगातार हो रही मौतों से नाराज परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ की कोशिश की। स्थिति बिगड़ने पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया और अस्पताल को छावनी में तब्दील कर दिया गया। फिलहाल, अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

बंगाल में तृणमूल-भाजपा कार्यकर्ताओं में पोस्टर-बैनर हटाने को लेकर संघर्ष, कई जख्मी

0
कोलकाता। कोलकाता से सटे बरानगर विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को पोस्टर-बैनर हटाने को लेकर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता भिड़ गए। इसमें...

भारतीय नौसेना 3 अप्रैल को स्टील्थ फ्रिगेट ‘तारागिरी- F41’ को बेड़े में शामिल करेगी

0
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना 3 अप्रैल को अपने नवीनतम स्टील्थ फ्रिगेट तारागिरी – F41 को अपने बेड़े में शामिल करेगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विशाखापत्तनम में...

पश्चिम एशिया में जारी हमले न सिर्फ भारत बल्‍कि पूरी दुनिया के लिए चिन्‍ता...

0
नई दिल्ली। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि कई क्षेत्रों में चल रहे संघर्ष के कारण दुनिया संकट के दौर से गुजर रही...

आधुनिक युद्ध सीमाओं से परे, आर्थिक-डिजिटल सुरक्षा भी दायरे में: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

0
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि आधुनिक युद्ध अब सीमाओं से दूर चला गया है, जिसमें आर्थिक, डिजिटल, ऊर्जा और...

मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेले के कार्यों के साथ ही प्रदेश की विभिन्न विकास योजनाओं...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुम्भ मेला-2027 के अन्तर्गत डिटेल्ड एस्टीमेट फॉर कन्सट्रक्शन ऑफ प्रपोज्ड कमान्ड एण्ड कंट्रोल सेंटर-2 बिल्डिग एट हरिद्वार कार्य...