देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए गए है। छात्र लंबे समय से इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने रामनगर से परीक्षा का रिजल्ट जारी किया। 10वीं में 90.77 फीसदी छात्रों ने परीक्षा पास की है जबकि 12वीं में 83.23 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। 12वीं क्लास में अनुष्का राणा टॉपर रही। उनको 98.60 फीसदी अंक मिले हैं। वहीं, 10वीं में बागेश्वर निवासी कमल चौहान ने टॉप किया है। कमल को 99.20 फीसदी अंक प्राप्त हुए हैं।
टॉपर देहरादून की अनुष्का राणा के साथ ही केशव भट्ट दूसरे स्थान पर रहे हैं जबकि आयुष सिंह रावत ने तीसरा स्थान हासिल किया है।
बताते चलें कि, प्रदेश में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू हुई थी और 11 मार्च तक चली थी. जिसके लिए प्रदेश भर में 1,245 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। 1,245 परीक्षा केंद्रों में 165 को संवेदनशील श्रेणी और 5 को अति संवेदनशील केंद्र की श्रेणी में रखा गया था। 2,23,403 छात्र-छात्राओं ने इस बार बोर्ड परीक्षा में भाग लिया। 10वीं में 1 लाख 13 हजार 690 परीक्षार्थी और 12वीं में 1 लाख 9 हजार 713 परीक्षार्थी ने परीक्षा दी।
साल 2024 में 12वीं की परीक्षा में कंचन जोशी और पीयूष खोलिया ज्वाइंट टॉपर रहे थे। दोनों को ही 97.66 फीसदी अंक मिले थे। अंशुल नेगी 97 प्रतिशत अंकों के साथ सेकेंड पोजिशन पर रहे थे, जबकि हरीश चंद्र बिजल्वाण 96 फीसदी अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।
वहीं, 10वीं की परीक्षा में पिथौरागढ़ की रहने वाली प्रियांशी रावत ने पूरे 100 फीसदी अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया था। रुद्रप्रयाग के शिवम मलेथा 99.60 फीसदी अंकों के साथ दूसरे स्थान पर थे, जबकि पौड़ी के आयुष ने 99.00 फीसदी अंक स्कोर किया था और वो तीसरे स्थान पर रहे थे।
उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट घोषित, 10वीं में 90.77 व 12वीं में 83.23 प्रतिशत छात्र-छात्राएं हुए पास
Latest Articles
ईरान पर होगा बड़ा हमला, ब्रिटिश ठिकानों पर अमेरिकी बी-2 स्टील्थ बमवर्षकों की तैनाती...
नई दिल्ली। अमेरिकी स्टील्थ बमवर्षक विमानों के ब्रिटेन के हवाई अड्डों पर पहुंचने की आशंका बढ़ गई है, ठीक उसी समय जब राष्ट्रपति डोनाल्ड...
यूपीएससी के 10 चमकते चेहरे, किसी ने MBBS की तो कोई है आईआईटीयन
नई दिल्ली। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम घोषित हो चुका है। राजस्थान के रावतभाटा के अनुज अग्निहोत्री ने इस परीक्षा में...
चुनाव से पहले भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव...
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी की 'परिवर्तन यात्रा' पूरे राज्य में तेजी से आगे बढ़ रही है।...
राज्य कैबिनेट की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। उत्तराखंड में सार्वजनिक स्थानों पर जुआ...
केन्द्रीय मंत्री अमित शाह शनिवार को हरिद्वार में ‘जन-जन की सरकार: चार साल बेमिसाल’...
देहरादून: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार, 7 मार्च 2026 को हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम ‘जन-जन की सरकार : चार साल बेमिसाल’...















