30.3 C
Dehradun
Monday, March 30, 2026


spot_img

उत्तराखंड: पानी से भरे गड्ढे में डूबा पांचवीं का छात्र, दर्दनाक मौत

नानकमत्ता: नानकमत्ता में एक मासूम बच्चा पानी से भरे गड्ढे में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पहले पानी के गड्ढे में बच्चे के कपड़े और साइकिल नजर आई थी, जिसके बाद बच्चे का शव भी बरामद कर लिया गया। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 3 निवासी करन सिंह बिष्ट के रूप में हुई। इकलौते बेटे की मौत से परिजन बदहवास हैं।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नानकमत्ता साहिब की प्रबंधक कमेटी की ओर से संचालित बालिका इंटर कॉलेज के निर्माणाधीन भवन का चौकीदार शाम करीब पांच बजे चौकीदारी करने निर्माण भवन के पास पहुंचा। निर्माणाधीन भवन के समीप बने गड्ढे के पास उसने बच्चों वाली साइकिल, हरे रंग की टी-शर्ट और नीले रंग का अंडरवियर और लोवर देखा। अनहोनी की आशंका के चलते चौकीदार ने तत्काल गुरुद्वारे के लेखा अधिकारी सुखवंत सिंह भुल्लर तथा रंजीत सिंह ढिल्लों को बताया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। एसआई मंजू पवार पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचीं।

गड्ढे के पानी को बाहर निकाला और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य हरभाग सिंह गड्ढे में उतरे तो उसमें मासूम का शव मिला। शव देखकर सभी अवाक रह गए तभी परिजन भी बच्चे खोजते-खोजते मौके पर पहुंचे और बेटे का शव देखकर बदहवास हो गए। करन परमानंद कांडपाल सरस्वती शिशु मंदिर में पांचवीं कक्षा में पढ़ता था। पिता पान सिंह बिष्ट सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आचार्य हैं और नगर में किराए पर रहते हैं। मासूम की मौत से पिता पान सिंह, बहन नेहा और मां पुष्पावती का रो-रोकर बुरा हाल है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

अमित शाह का बड़ा एलान: असम में लागू होगा UCC, घुसपैठियों को करेंगे बाहर

0
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को असम के ढेकियाजुली और तिहु में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए राज्य की...

नशामुक्ति और पुनर्वास संबंधी राष्ट्रीय परामर्श समिति की 5वीं बैठक आयोजित

0
नई दिल्ली।  सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने नई दिल्ली में नशामुक्ति और पुनर्वास संबंधी राष्ट्रीय परामर्श समिति की 5वीं बैठक...

‘नई विदेशी मुद्रा सीमा के पालन को मिले तीन महीने का समय’, बैंकों ने...

0
नई दिल्ली। बैंकों ने आरबीआई से नई विदेशी मुद्रा सीमा का पालन करने के लिए तीन महीने का समय देने का आग्रह किया है।...

भारत विश्व गुरु की राह परः दून में नीति, तकनीक और जनभागीदारी पर मंथन

0
देहरादून। सर्वे चौक स्थित ऑडिटोरियम में दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, चिंतन रिसर्च फाउंडेशन तथा भारतीय लोक प्रशासन संस्थान के तत्वावधान में “भारतः विश्व...

लाल आतंक का अंत: एक दशक में दस हजार से ज्यादा माओवादियों ने किया...

0
नई दिल्ली। सुरक्षा दबाव और पुनर्वास प्रयासों के संयोजन ने देश के सबसे लंबे समय तक चलने वाले विद्रोहों में से एक माओवाद को...