30.3 C
Dehradun
Monday, March 30, 2026


spot_img

कोरोना पर बढ़ते मामलों को लेकर उत्तराखंड सरकार अलर्ट , फ्री होगी जांच, बनेगा हेल्थ आईडी

देहरादून: चीन में कोरोना के हालात देखकर पूरी दुनिया चिंता में पड़ गई है। कोरोना से लोगों को थोड़ी राहत मिली ही थी कि फिर से चीन, जापान, अर्जेंटीना, दक्षिण कोरिया, अमेरिका और ब्राजील जैसे देशों में केस बढ़ने शुरू हो गए हैं। चीन में कोविड-19 मामलों में उछाल के लिए जिम्मेदार ओमिक्रॉन के बीएफ.7 वैरिएंट (BF.7 variant of Omicron) के चार मामले भारत में भी पाए गए हैं। इस वैरिएंट को लेकर हैरान करने वाली खबर गुजरात से आयी है। गुजरात में जो 61 वर्षीय एनआरआई महिला कोविड पॉजिटिव पाई गई है उसे वैक्सीन की तीन डोज लगी हुई थीं।

मरीजों के बढ़ते हुए आंकड़ों को देखते हुए भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी मीटिंग बुलाई जिसमें कई अहम फैसले लिए गए। वहीं उत्तराखंड सरकार केंद्र के दिशानिर्देशों के आधार पर कोविड-19 पर नयी मानक संचालन प्रक्रिया जारी करने की तैयारी कर रही है। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि चीन में फिर से कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए चिंता बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भी गाइड लाइन तय की जाएगी। भारत सरकार के दिशा-निर्देश का इंतजार और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से चर्चा की जा रही है।

स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि भारत सरकार के दिशा निर्देश पर उत्तराखंड में भी जल्द ही कोरोना से बचाव की एसओपी जारी की जाएगी। अमेरिका, जापान, कोरिया, ब्राजील और चीन में कोविड के मामलों में अचानक बढ़ोतरी ने भारतीय अधिकारियों को चिंता में डाल दिया है। हालांकि राज्य में कोविड की स्थिति अच्छी तरह से नियंत्रण में है, हम सभी तरह की सावधानी बरत रहे हैं।

स्वास्थ मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड में कोरोना जैसे कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन एहतियातन एसओपी जारी कर उसे प्रभावी किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री डा. रावत बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में पहुंचे थे। चीन में फिर से कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत सरकार की चिंता पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में भी गाइड लाइन तय की जाएगी। भारत सरकार के दिशा-निर्देश का इंतजार और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से चर्चा की जा रही है। डा. रावत ने कहा कि राज्य में 1800 वेलनेस सेंटर बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया, “750 सीएचओ को नौकरी दी जा रही है। पांच ग्राम सभाओं में एक सीएचओ की तैनाती होगी। वहीं ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं देगा और स्क्रीनिंग देगा. राज्य में 25 लाख लोगों की हेल्थ आईडी बनाई जाएगी। सबकी जांच फ्री होगी और आयुष्मान भारत में फ्री इलाज मिलेगा।”

spot_img

Related Articles

Latest Articles

अमित शाह का बड़ा एलान: असम में लागू होगा UCC, घुसपैठियों को करेंगे बाहर

0
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को असम के ढेकियाजुली और तिहु में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए राज्य की...

नशामुक्ति और पुनर्वास संबंधी राष्ट्रीय परामर्श समिति की 5वीं बैठक आयोजित

0
नई दिल्ली।  सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने नई दिल्ली में नशामुक्ति और पुनर्वास संबंधी राष्ट्रीय परामर्श समिति की 5वीं बैठक...

‘नई विदेशी मुद्रा सीमा के पालन को मिले तीन महीने का समय’, बैंकों ने...

0
नई दिल्ली। बैंकों ने आरबीआई से नई विदेशी मुद्रा सीमा का पालन करने के लिए तीन महीने का समय देने का आग्रह किया है।...

भारत विश्व गुरु की राह परः दून में नीति, तकनीक और जनभागीदारी पर मंथन

0
देहरादून। सर्वे चौक स्थित ऑडिटोरियम में दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, चिंतन रिसर्च फाउंडेशन तथा भारतीय लोक प्रशासन संस्थान के तत्वावधान में “भारतः विश्व...

लाल आतंक का अंत: एक दशक में दस हजार से ज्यादा माओवादियों ने किया...

0
नई दिल्ली। सुरक्षा दबाव और पुनर्वास प्रयासों के संयोजन ने देश के सबसे लंबे समय तक चलने वाले विद्रोहों में से एक माओवाद को...