16.5 C
Dehradun
Sunday, November 8, 2026


spot_img

उत्तराखंड लाल हुआ देश सेवा को समर्पित, कुछ वक्त पहले हुई थी सगाई |postmanindia

प्रदेश वसियों के लिए दुखद खबर सामने आ रही है. उत्तराखंड के एक जवान की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है वह 55 बंगाल इंजीनियरिंग में तैनात थे और प्रयागराज से दिल्ली आते समय ये हादसा हुआ. जवान मूल रूप से चमोली जिले के नारायण बगड़ था. वर्तमान में उनका परिवार देहरादून में रहता है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोशल मीडिया में इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि-प्रयागराज से दिल्ली आते समय रोड दुर्घटना में अपना फर्ज निभाते हुए जोशीमठ, चमोली मूल के और वर्तमान समय में देहरादून निवासी 24 वर्षीय सचिन कंडवाल जी शहीद हुए हैं। सैन्य धाम उत्तराखंड के अपने वीर शहीद के बलिदान को शत-शत नमन करता हूं. ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें व शहीद के परिजनों को धैर्य प्रदान करें। हम सदैव शहीद के परिजनों के खड़े हैं.

बताया जा रहा है कि सचिन कंडवाल की एक साल पहले ही सगाई गुई थी. कुछ महीनों में उनकी शादी की तैयारी थी। सचिव का छोटा भाई भी भारतीय सेना में है. उनका परिवार देहरादून के धर्मपुर क्षेत्र में राजीव नगर में किराए के मकान में रहता है. हाल ही में वह छुट्टी में घर आए थे. उनका पार्थिव शरीर आज देहरादून लाया जाएगा. हरिद्वार में सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी. मौत की खबर के परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

यह भी पढ़ें: पुलिसकर्मीयों के ग्रेड पे से सम्बंधी बड़ी खबर, सरकार ने किया ये ऐलान

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में भारत स्काउट एवं गाइड के स्थापना दिवस पर संस्था के उत्तराखण्ड प्रतिनिधिमंडल ने...

झांसी से गिरधारी लाल साहू और बरेली से भतीजा सतेंद्र राठौर गिरफ्तार

0
देहरादून। फर्जी हस्ताक्षर और कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर चार कंपनियों के निदेशक पद से हटाने के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी...

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...