21.8 C
Dehradun
Friday, April 10, 2026


spot_img

उत्तराखण्ड एसटीएफ की बड़ी कार्यवाही, पांच तमंचे 315 बोर व दो तमंचे 12 बोर के साथ अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखण्ड एसटीएफ की बड़ी कार्यवाही करते हुए 5 तमंचे 315 बोर व 2 तमंचे 12 बोर के साथ एक अन्तर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ द्वारा थाना गदरपुर पुलिस के साथ ज्वाइंट ऑप्रेशन में की यह गिरफ्तारी गयी। एसटीएफ द्वारा की गयी कार्यवाही में अवैध हथियारों का अन्तर्राज्यीय नेटवर्क ध्वस्त किया गया है। आरोपी क्षेत्र में कई बार हथियारों की सप्लाई कर चुका था, उसके खिलाफ पूर्व में आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज है।
पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ द्वारा उत्तराखण्ड राज्य में गैंगस्टर व अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाये जा रहे सघन अभियान के चलते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर को विशेष रूप से निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देश के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक, स्वप्न किशोर सिंह व पुलिस उपाधीक्षक, एसटीएफ आर0बी0 चमोला के निकट पर्यवेक्षण में एक टीम का गठन कर उनकी गिरफ्तारी व धकपकड़ हेतु उचित दिशा-निर्देश दिये गये। इसी क्रम में एसटीएफ की कुमायूँ युनिट द्वारा कल थाना गदरपुर पुलिस के साथ 01 वैपन तस्कर आजाद अली पुत्र अख्तर अली, निवासी ग्राम कनकता थाना गदरपुर, जिला उधम सिंह नगर। उम्र 32 वर्ष को गदरपुर थाना क्षेत्र से 05 तमंचे 315 बोर व 02 तमंचे 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि एसटीएफ की गठित टीम द्वारा जनपद ऊधमसिंह नगर के गदरपुर से 01 अवैध हथियारों के सप्लायर को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से 05 तमंचे 315 बोर व 02 तमंचे 12 बोर बरामद हुयी हैं। एसटीएफ की पूछताछ में पकड़ा गया तस्कर काफी समय से यूपी से हथियारों की सप्लाई कर रहा था और इससे पूर्व भी कई बार बार वैपन की सप्लाई कर चुका है तथा पूर्व में भी दो बार थाना गदरपुर से वेपन की सप्लाई में जेल जा चुका है। इस प्रकार इस मामले में उत्तर प्रदेश कनेक्शन सामने आया है जिस पर हमारी टीम आगे काम कर रही है। गिरफ्तार अपराधी को जिला ऊधमसिंह नगर के थाना गदरपुर  में दाखिल कर उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धाराओ में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

डिजिटल जनगणना में उत्तराखंड ने बढ़ाया कदम, मुख्यमंत्री ने की सक्रिय भागीदारी

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में जनगणना 2027 के अंतर्गत अपनी स्व-गणना  की प्रक्रिया पूरी करते हुए राज्य में इस...

जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उनका प्रभावी समाधान किया...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में नैनीताल एवं ऊधमसिंहनगर जनपद की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा...

होर्मुज संकट के बीच राहत: एलपीजी जहाज ‘ग्रीन आशा’ पहुंचा भारत

0
नई दिल्ली। भारतीय झंडे वाला एलपीजी पोत 'ग्रीन आशा' होर्मुज स्ट्रेट को पार करते हुए गुरुवार को नवी मुंबई के जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथारिटी...

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव प्रचार तेज; प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल...

0
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के हल्दिया, आसनसोल और सूरी में परिवर्तन संकल्प रैलियों...

वित्त वर्ष 2025-26 में भारत ने सौर ऊर्जा क्षमता में लगभग 45 गीगावाट की...

0
भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 में लगभग 45 गीगावाट की अब तक की सबसे अधिक वार्षिक सौर ऊर्जा क्षमता वृद्धि दर्ज की है। सोशल...