30.3 C
Dehradun
Wednesday, March 11, 2026


spot_img

विश्व पुलिस एवं फायर गेम्स में उत्तराखंड के फायरफाइटर्स ने भारत का गौरव बढ़ाया

देहरादून। विश्व पुलिस एवं फायर गेम्स 2025 में उत्तराखंड के फायरफाइटर्स ने भारत का गौरव बढ़ाया। उन्होंने पहली बार इस गेम्स में प्रतिभाग कर 9 पदक अपने नाम किये और भारत का नाम मैडल टैली में आगे किया। बर्मिंघम, अमेरिका में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025 में पहली बार भाग ले रहे उत्तराखंड फायर सर्विस के जवानों ने अद्भुत साहस, सहनशक्ति और अनुशासन का प्रदर्शन करते हुए भारत और उत्तराखंड का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि से उत्तराखंड फायर एवं इमरजेंसी सेवा में गर्व और उत्सव का माहौल है।
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 70 से अधिक देशों के 8500 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। भारत की ओर से चार उत्तराखंड के अग्निशमन कर्मी टीम इंडिया का हिस्सा बने, और यह पहली बार था जब उत्तराखंड फायर सर्विस के फायरफाइटर्स ने इस वैश्विक खेल महाकुंभ में भागीदारी की। 04 फायर फायरटर्स में एक पुरूष तथा तीन महिला फायर फाइटर्स थी। टीम के कुल 09 पदकों में से 2- स्वर्ण पदक, 3-रजत पदक तथा 4-कांस्य पदक शामिल रहे। फायर सर्विस चालक दिनेश चंद्र भट्ट ने अल्टीमेट फायर फाइटर प्रतियोगिता में 1 रजत पदक तथा फायर फाइटिंग चैलेंज में 1 कांस्य पदक अर्जित किया। महिला फायर फाइटर्स डिंपल, माधुरी भंडारी एवं पिंकी रावत ने अल्टीमेट फायर फाइटर (महिला टीम) श्रेणी में 1 कांस्य पदक तथा स्टेयर रन (फुल फायर गियर-महिला टीम) में 1 रजत पदक प्राप्त किया। पिंकी रावत ने स्टेयर रन (फुल फायर गियर-व्यक्तिगत) में 1 कांस्य पदक जीता। डिंपल रावत ने कुल 6 पदकों के साथ प्रतियोगिता में देश के साथ ही एवं उत्तराखण्ड की ओर से उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। डिंपल ने स्टेयर रन (फुल फायर गियर-मिक्स टीम) में 1 स्वर्ण पदक, स्टेयर रन (कैजुअल-मिक्स टीम) में 1 स्वर्ण पदक, स्टेयर रन (फुल फायर गियर-व्यक्तिगत) में 1 रजत पदक, स्टेयर रन (कैजुअल-व्यक्तिगत) में 1 कांस्य पदक अपने नाम किया। उनकी यह प्रदर्शन न केवल उत्तराखंड के लिए, बल्कि भारत के लिए भी अत्यंत गौरव का विषय रहा। सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि “हमारे फायर कर्मियों द्वारा जीता गया हर पदक केवल एक जीत नहीं, बल्कि यह समर्पण, शारीरिक फिटनेस और मानसिक दृढ़ता का प्रमाण है, जो उत्तराखंड फायर सर्विस की पहचान है। अंतरराष्ट्रीय स्तर की चुनौतियों का सामना करते हुए हमारे अग्निशमन योद्धा न केवल जीवन रक्षक के रूप में, बल्कि वैश्विक चैंपियन के रूप में उभरे हैं।” विश्व पुलिस एवं फायर गेम्स 2025 में यह उपलब्धि न केवल विभागीय, बल्कि राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है, जो वर्दीधारी सेवाओं की अटूट निष्ठा, अनुशासन और उत्कृष्टता का साक्षात प्रमाण भी है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

मेघालय में पुलिस की गोलीबारी में दो लोगों की मौत, कर्फ्यू लागू

0
नई दिल्ली। मेघालय के पश्चिम गारो जिले में मंगलवार तड़के गारो पर्वतीय स्वायत्त जिला परिषद (जीएचएडीसी) चुनाव नामांकन प्रक्रिया को लेकर जारी तनाव के...

तेल-गैस आपूर्ति संकट के बीच जयशंकर ने ईरानी विदेश मंत्री से बात की

0
नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से पश्चिम एशिया के ताजा हालातों पर चर्चा की। दोनों नेताओं...

Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज: 18 हजार रुपए तक महंगी हो जाएगी टिकट

0
नई दिल्ली। खाड़ी क्षेत्र में जारी भू-राजनीतिक संकट के कारण विमान ईंधन की कीमतों में आई तेज बढ़ोतरी का असर अब हवाई यात्रियों की...

अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित...

0
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान को तेज करते हुए मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई को...

मुख्यमंत्री ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को भराड़ीसैंण में अग्निवीर सैनिकों के रूप में भर्ती होने वाले कैडेट्स के साथ संवाद किया। संवाद...